वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा 33.155 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा 33.155 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण 1. सोनू यादव पुत्र शंकर यादव नि0 ग्राम मझिगवां खुर्द थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष, 2. संदीप यादव पुत्र राजेश यादव नि० बहादुर पुर थाना जलाल पुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया, 3. शिवपूजन यादव पुत्र नत्थू यादव नि० रजवारी थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष को विजय नगरम मार्केट थाना सिगरा क्षेत्र से कुल 33.155 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दिनांक 23/05/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0201/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः - दिनांक 23/05/2026 को 30नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध वाहन/व्यक्ति जवाहर नगर तिराहा पर मौजूद थे कि मौके पर रात्रि अधिकारी मय सरकारी वाहन उपस्थित आये हम पुलिस जन आपस में क्षेत्र में घट रही छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में बातचीत कर रहें थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की विजयनगरम मार्केट में 03 व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री असमय बाहर से आने-जाने वाले लोगों से कर रहे हैं अगर आप लोग जल्दी करेगें तो उन लोगों को पकड़ा जा सकता है।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मय मुखबिर खास के साथ विजयनगरम मार्केट के तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंचा जहां से मुखबिर खास द्वारा उन तीनों व्यक्तियों की तरफ इशारा करते हुए बताया गया कि वह वही तीनों व्यक्ति हैं पुलिस वालों को देखकर सकपका गये और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये परन्तु पुलिस कर्मचारीगण द्वारा उन तीनों व्यक्तियों को विजयनगरम मार्केट में पकड़ लिया गया।
पकड़े गये तीनों व्यक्तियों की अलग- अलग जामा तलाशी लेते हुए उनका नाम पता पूछा गया तो तीनों ने अपना नाम व पता उपरोक्त बताया। तीनों के कब्जे से सफेद बोरी में कुल 33.155 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ।
जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0201/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-
1. सोनू यादव पुत्र शंकर यादव नि० ग्राम मझिगवां खुर्द थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष।
2. संदीप यादव पुत्र राजेश यादव नि० बहादुर पुर थाना जलाल पुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष।
3. शिवपूजन यादव पुत्र नत्थू यादव नि0 रजवारी थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष।
बरामदगी का विवरण- 33.155 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न कंपनियों।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विकास सिंह चौ०प्र० रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 प्रशांत कुमार बंधु थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 नारायण जी यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. हे0का0 जितेंद्र कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
6. हे0का0 जितेंद्र सिंह, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. का0 ओम प्रकाश सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
8. कां0 मृत्युन्जय, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. रि0का0 संदीप कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
महापौर ने बलुआबीर वार्ड संख्या 88 के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा 12 वर्षीय किशोरी की तस्करी एवं दुष्कर्म से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार