वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा 12 वर्षीय किशोरी की तस्करी एवं दुष्कर्म से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा 12 वर्षीय किशोरी की तस्करी एवं दुष्कर्म से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0-0266/2026, धारा-64(2m)/65 (1)/143(4)/144(1)/115(2) BNS व ¼ (2) पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. लहरु यादव उर्फ राकेश यादव पुत्र स्व० राजा यादव निवासी ग्राम हरधन थाना बलुआ जनपद चन्दौली 2. रवि वर्मा पुत्र नन्हके निवासी लोहसा थाना कुसमी जिला कुसमी झारखण्ड हालपता लाल क्वार्टर पहाड़िया सारनाथ वाराणसी को आज दिनांक 23.05.2026 समय करीब 01.45 बजे फरीदपुर अण्डरपास से व 01 नफर अभियुक्ता उम्र करीब 50 वर्ष को आज दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 10.05 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन से पुलिस हिरासत मे लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।।
घटना का विवरण-
दिनांक 21.05.2026 को वादिनी/पीड़िता ने वादिनी की माता के द्वारा वादिनी/पीड़िता उम्र 12 वर्ष को प्रतिवादी लहरु यादव को 16000/-रुपये व 10 साड़ी का लेन देन करके बेच देना तथा प्रतिवादी लहरु यादव के द्वारा आवेदिका को ले जाकर अपने गांव के मंदिर में शादी कर उसके साथ दष्कर्म करना, वादिनी/पीड़िता के काम ना कर पाने पर मारना पीटना तथा दिनांक 19/05/26 को वादिनी/पीड़िता को रवि वर्मा नामक एक अन्य युवक को बेंच देना जिसके द्वारा वादिनी/पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के सम्बन्ध मे थाना सारनाथ पर लिखित तहरीर दिया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0266/2026 धारा 64(2m)/65(1)/143(4)/144 (1)/115 (2) BNS व ¼ (2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र पाल द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. लहरु यादव उर्फ राकेश यादव पुत्र स्व० राजा यादव निवासी ग्राम हरधन थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष ।
2. रवि वर्मा पुत्र नन्हके निवासी लोहसा थाना कुसमी जिला कुसमी झारखण्ड हालपता लाल क्वार्टर
पहाड़िया सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।
3. 01 नफर अभियुक्ता उम्र करीब 50 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
अभियुक्तगण 1. लहरु यादव व 2. रवि वर्मा उपरोक्त को दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 01.45 बजे फरीदपुर अण्डरपास से, तथा अभियुक्ता को दिनांक 23.05.2026 को समय करीब 10.05 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन से ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0266/2026, धारा-64 (2m)/65 (1)/143(4)/144(1)/115 (2) BNS व ¼ (2) पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. म0उ0नि0 उमा जादौन थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. हे0का0 पंकज सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. हे0का0 विनीत सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
महापौर ने बलुआबीर वार्ड संख्या 88 के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा 12 वर्षीय किशोरी की तस्करी एवं दुष्कर्म से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार