•   Sunday, 24 May, 2026
The Mayor formally laid the foundation stone of a tube well to be constructed at a cost of Rs 70 lak

महापौर ने बलुआबीर वार्ड संख्या 88 के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

महापौर ने किया बलुआबीर में 70 लाख की लागत से नलकूप का शिलान्यास

​वाराणसी:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा व मार्गदर्शन में शनिवार को शहर में विकास कार्यों की गति को और तेज करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने एक महत्वपूर्ण सौगात दी। 
महापौर ने बलुआबीर वार्ड संख्या 88 के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया। 
इस नलकूप के निर्माण से क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। 
शिलान्यास के दौरान महापौर ने कहा कि सरकार शहर के हर कोने में बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 
कार्यक्रम में  मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, संदीप चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि तुफैल अंसारी, पार्षद सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, विजय सोनकर, रोहित जायसवाल, अमरदेव यादव 
नामित पार्षद संतोष, मनोज यादव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रदीप केसरी, राहुल मिश्रा, गुलशन अली अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)