वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी
वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी
वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं गुमशुदा की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0174/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र स्व0 बचाऊ निवासी ग्राम वासुदेवपुर थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष को ग्राम वासुदेवपुर थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 14.05.2026 को थाना बड़ागांव पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री दिनांक 11.05.2026 को घर से विद्यालय में मार्कशीट लेने हेतु निकली थी, परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों सहित संभावित स्थानों पर तलाश की गई, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका।
बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई।
लगातार सुरागरसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सूरज कुमार पुत्र स्व0 बचाऊ निवासी ग्राम वासुदेवपुर थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
उ0नि0 पंकज सिंह चौहान
म0आ0 आरती
पुलिस टीम थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
महापौर ने बलुआबीर वार्ड संख्या 88 के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा 12 वर्षीय किशोरी की तस्करी एवं दुष्कर्म से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार