•   Thursday, 21 May, 2026
Varanasi Ramnagar Police arrested one accused with two illegal pistols two magazines and seven live cartridges.

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 02 अवैध पिस्टल, 02 मैगजीन व कुल 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 02 अवैध पिस्टल, 02 मैगजीन व कुल 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21/05/2026 को रामनगर पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के अन्तर्गत सघन चेकिंग के दौरान 02 अवैध पिस्टल, 02 मैगजीन व कुल 07 जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त नितेश पाण्डेय पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोदी एकेडमी के पास, टेंगरा मोड़, भीटी थाना रामनगर कमि० वाराणसी उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - दिनांक 21.05.2026 को रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान रामनगर पुलिस टीम की जरिए

मुखबिर खास सूचना मिली कि एक संदिग्ध बुलेटसवार अवैध असलहा के साथ पीएसी तिराहे से दुर्गा मन्दिर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुलेट सवार को घेरघार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल 02 मैगजीन व कुल 07 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0127/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः अभियुक्त पूछताछ में बता रहा है कि मैं अवैध असलहों और कारतूस की खरीद बिक्री का

काम करता हूँ तथा इस काम से जो पैसे मिलते हैं उससे ऐशो आराम और अपने शौक पूरा करता हूं। आज भी मैं इन असलहों की बिक्री करने के लिए ग्राहक से मिलने गया था परन्तु ग्राहक के न आने पर वापस टेंगरा मोड़ अपने घर जा रहा था कि आपलोगों ने पकड़ लिया। बरामदशुदा पिस्टल व कारतूस के सम्बन्ध में पूछे जाने पर बता रहा है कि इन असलहों को लगभग साल भर पहले मैं बिहार के मुंगेर से खरीद कर लाया हूँ जिससे खरीदा हूं उसका नाम पता नहीं जानता हूँ मुंगेर में ही एक खेत में लाकर उसने मुझे असलहे बेचे थे पर अपना नाम पता नहीं बताया था।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 21/05/2026 को, स्थान- बावन बीघा मैदान से नाथूपुर जाने वाला कच्चा रास्ता, थाना क्षेत्र रामनगर, वाराणसी।

बरामदगी का विवरण – 02 अवैध पिस्टल, 02 मैगजीन व कुल 07 जिन्दा अवैध कारतूस ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नितेश पाण्डेय पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोदी एकेडमी के पास, टेंगरा मोड़, भीटी थाना रामनगर कमि० वाराणसी उम्र 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 नितेश शर्मा, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

5. हे0का0 राकेश सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

6. हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

7. हे0का0 रविन्द्र सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

8. रि0का0 आलोक कुमार, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

9. रि0का0 अभिनव कुमार, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)