•   Thursday, 21 May, 2026
Varanasi Police Station Ramnagar Fort Road Intensive campaign issued against encroachment warning action will be taken against encroachment again

वाराणसी थाना रामनगर किला मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान दी गई चेतावनी दुबारा अतिक्रमण पर होगी कार्यवाही

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर किला मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान दी गई चेतावनी दुबारा अतिक्रमण पर होगी कार्यवाही

वाराणसी:- रामनगर क्षेत्र में नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व में चौक–चौराहा से किला रोड, पंचवटी रोड, साहित्य नाका मोड़ तक अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। 
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के साथ कस्बा प्रभारी शिवम सोनी, अमित कुमार यादव, मनीष मौर्या, ओमप्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान साउंड सिस्टम के माध्यम से ऑटो, टोटो, ठेला, खोमचा आदि संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सड़क पर वाहन या दुकान न लगाएं। 
प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि सड़क आमजन के आवागमन के लिए है, अतिक्रमण के लिए नहीं। 
निर्देशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े वाहनों एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु होता दिखाई दिया। कार्रवाई से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)