वाराणसी सिगरा पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस कंपनी से लोन पास कराकर रूपये गबन का पचीस हजार का इनमिया अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी सिगरा पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर L & T फाइनेंस कंपनी से लोन पास कराकर 6,61,752/- रूपये गबन करने वाले 25,000/- रू0 का ईनामिया / वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0253/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3) भा0न्या0सं0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 25,000/- रू0 का ईनामिया/ वांछित अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी ग्राम काबीरुद्दीनपुर पोस्ट धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को दिनांक 20/05/2026 को फातमान रोड कब्रिस्तान के पास थाना क्षेत्र सिगरा वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-
अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब नि0 ग्राम काबीरुद्दीनपुर पोस्ट धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 40 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय, स्थान-
दिनांक 20/05/2026 को समय 14.15 बजे, स्थान- 20/05/2026 को फातमान रोड कब्रिस्तान के पास थाना क्षेत्र सिगरा वाराणसी ।
दिनांक 18/07/2025 को वादी मुकदमा अमित मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, चतुर्थतल अरिहंत काम्प्लेक्स थाना सिगरा वाराणसी की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, जो LT फाईनेंस लि0 बहुप्रतिष्ठित एक नन बैंकिंग फाईनेंस कम्पनी है जो आरबीआई व भारतीय ऋण कानून के अनुसार इच्छुक ग्राहको को उचितं ब्याज दर पर ट्रैक्टर, बाइक, भवन, माइक्रो लोन (और अन्य उत्पाद) को क्रय करने के लिए ऋण देने का कार्य करती है, जिसका पंजीकृत कार्यालय वृन्दावन प्लट नं0-177, सी.एस.टी. रोड, कलीना शांताक्रूज़, पूर्व मुम्बई महाराष्ट 400098 तथा शाखा कार्यालय अरिहंत काम्प्लेक्स थाना सिगरा वाराणसी में स्थित है, जिसमे अमित मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र नाथ मिश्रा एएसएम के पद पर तैनात है और कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी है।
एल एण्ड टी फाइनेन्स कम्पनी शाखा अरहिन्त काम्पलेक्स, थाना सिगरा, वाराणसी के कर्मचारी अलाउद्दीन पुत्र शेख आयूब निवासी काबिरुद्दीनपुर धरमपुर जौनपुर सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। जिसने कम्पनी 6 (छः) ग्राहकों से मुबलिग 6,61,752/- (छः लाख एकसठ हजार सात सौ बावन रूपये) की रकम ये लोग कूट रचना व् मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेरफेर करके स्वयं रख लिया ।
कम्पनी कर्मचारियों द्वारा अलाउद्दीन से उपरोक्त कूटरचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेरफेर किये गए रूपये जमा किये जाने केलिये बारम्बार कहा गया।
अलाउद्दीन ने कम्पनी को धोखा देकर उपरोक्त रुपये गबन कर कम्पनी से फरार हो गया।
कम्पनी ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अलाउद्दीन को निलम्बित किया और जाँच पड़ताल में दोषी पाने के पश्चात् कम्पनी से निष्कासित कर दिया गया और अलाउद्दीन को कम्पनी में, ग्राहकों के कूटरचना व मिथ्या दस्तावेज के द्वारा हेर-फेर किये गए रूपये जमा करने के लिए निर्देशित किया गया किन्तु अलाउद्दीन ने रुपये जमा न कर रुपये गबन कर फरार हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत है । गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2.उ0नि0 विवेक सिंह चौ0प्र0 सोनिया ।
3.आरक्षी आशीष गिरी ।
4.रि0का0 रवि कुमार ।
वाराणसी थाना रामनगर किला मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान दी गई चेतावनी दुबारा अतिक्रमण पर होगी कार्यवाही