•   Thursday, 21 May, 2026
Varanasi Thana Chowk Police arrested the accused of theft stolen yellow metal and white metal recovered

वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पीली धातु व सफेद धातु बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पीली धातु व सफेद धातु बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 82/2026, धारा- 305(A), 331(4) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त आलिशान पुत्र आलम निवासी मकान नं0 के0 62/120 सप्तसागर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को उसके अंकित पता मकान नं0 के0 62/120 सप्तसागर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी पर पहुंचे और पकड़े गये व्यक्ति आलिशान की निशानदेही पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये सामान के साथ दिनांक- 19.05.2026, को समय 22.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौक पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः दिनांक 19.05.2026 समय 22.50 बजे काशीपुरा चौराहा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण- तीन जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक जोड़ी पीली धातु का कान की बाली, एक अदद पीली धातु का नथिया, एक अदद पीली धातु का गले का चेन, एक जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक अदद पीली धातु का हाफ सेट एवं दो जोड़ी सफेद धातु का पायल एवं एक अदद सफेद धातु का टुकड़ा बरामद किया गया।

घटना विवरण:- दिनांक 18.05.2026 को आवेदक के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी कि आवेदक के घर से करीब सायं 8.00 बजे एक चोर तीन जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक जोड़ी पीली धातु का कान की बाली, एक अदद पीली धातु का नथिया, एक अदद पीली धातु का गले का चेन, एक जोड़ी पीली धातु का कान का झाला, एक अदद पीली धातु का हाफ सेट एवं दो जोड़ी सफेद धातु का पायल एवं एक अदद सफेद धातु का टुकड़ा चोरी कर के भाग गया।

जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-82/2026, धारा- 305 (A), 331 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित अभियोग - मु0अ0सं0- 82/2026, धारा 305 (A), 331 (4) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317 (2) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

नाम व पता अभियुक्तः- आलिशान पुत्र आलम निवासी मकान नं0 के0 62/120 सप्तसागर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 संदीप कुमार त्रिपाठी थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 भानू प्रताप, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 भोलू खरवार, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)