•   Thursday, 21 May, 2026
Varanasi Police Station Shivpur Police Team arrested one accused with illegal weapon

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक नफर अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर जितेन्द्र कुमार पुत्र बचाऊ राम निवासी ग्राम मोकलपुर थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर के साथ आज दिनांक 21.05.2026 को समय करीब 02.20 बजे थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत कानूडीह अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना शिवपुर पर मु0अ0सं0 221/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

जितेन्द्र कुमार पुत्र बचाऊ राम निवासी ग्राम मोकलपुर थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत कानूडीह अण्डरपास के पास से, दिनांक 21.05.2026 को समय करीब 02.20 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर बरामद।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0स0 221/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

उ0नि0 अनिकेत श्रीवास्तव, उ०नि० संजय कुमार सिंह, उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा, हे0का0 शिवगोविंद, हे0का0 संजय यादव व का0 आमोद कुमार थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)