•   Monday, 01 Jun, 2026
Varanasi Police Station Sarnath Police Team quickly uncovered the robbery incident and arrested 03 v

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए शातिर 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए शातिर 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, 

कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व कुल 2510/- रु0 नगद बरामद ।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व मुखबिर की सहायता से थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 286/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3),126(2), 309(6), 317(2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्तगण 01. अनीश कुमार चौबे उर्फ विशाल चौबे पुत्र राजेश चौबे निवासी ग्राम टिसौरा बभन पुरवा थाना चोलापुर कमि० वाराणसी 02. धीरज यादव उर्फ गोलू पुत्र स्व० साहबलाल यादव निवासी ग्राम मवईया थाना सिंधौरा कमि० वाराणसी 03. अनिकेत यादव उर्फ गोलू पुत्र स्व० तेज बहादुर यादव निवासी ग्राम मुरली पोस्ट चोलापुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी आज दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 02.50 बजे गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगद बरामद किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 31.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा वादी को रास्ते में रोककर मारने पीटने, गाली गलौज देने तथा कुछ नगद पैसे छिन लेने व वादी के फोन पे के माध्यम से कुल 91000/- रु अपने खाते में ट्रांसफर करा लेने तथा धमकी देते हुए भाग जाने के सम्बंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। 
जिसके आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 अजय कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

विवरण पूछताछ-

अभियुक्तगण से पूछने पर बता रहे हैं कि कल दिनांक 31.05.2026 को हम लोगों ने सिंहपुर रिंगरोड पर एक अपाचे चालक को रोककर उसे मार पीट कर जबरदस्ती उसके मोबाइल फोन से 91000/- रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे और उसके पास रखे नगद पैसों को डरा धमका कर ले लिये थे। मिले नगद पैसों को हम लोगों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिये थे शेष पैसों को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। 
खाते में ट्रांसफर पैसो के संबंध में पूछ ताछ करने पर अभियुक्त अनीश चौबे द्वारा बताया गया कि यदि पैसा हम लोग अपने खाते में ट्रांसफर कराते तो पकड़े जाने का डर था इसीलिए मेरे द्वारा ऑनलाइन खेले जाने वाले गेम से संबंधी खाते में पैसा ट्रांसफर किया ताकि हम लोग न फंसे, बाद में यह पैसा मेरे गेम संबंधी खाते से व्यक्तिगत खाते में आ जाता जहां से हम उसे निकालकर आपस में बाट लेते। 
लेकिन अभी तक वह पैसा मेरे व्यक्तिगत खाते में नहीं आया कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अनीश कुमार चौबे उर्फ विशाल चौबे पुत्र राजेश चौबे निवासी ग्राम टिसौरा बभन पुरवा थाना चोलापुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष।

2. धीरज यादव उर्फ गोलू पुत्र स्व० साहबलाल यादव निवासी ग्राम मवईया थाना सिंधौरा कमि० वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।

3. अनिकेत यादव उर्फ गोलू पुत्र स्व० तेज बहादुर यादव निवासी ग्राम मुरली पोस्ट चोलापुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हृदयपुर अण्डरपास से, दिनांक 01.06.2026 समय 02.50 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

04 अदद मोबाइल फोन, 2510/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (स्पेलेंडर प्लस) बरामद।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त अनीश कुमार चौबे का आपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0 296/2021 धारा 323, 392, 411, 420 भादवि थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 438/2024 धारा 296, 333, 351(2), 352 भादवि थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

3.मु0अ0सं0 247/2025 धारा 115(2), 324(4), 351(2), 352 भादवि थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

4.मु0अ0सं0 286/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 126(2), 309 (6), 317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

अभियुक्त धीरज यादव का आपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0 438/2024 धारा 296, 333, 351(2), 352 भादवि थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

2.मु0अ0सं0 247/2025 धारा 115(2), 324(4), 351 (2), 352 भादवि थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

3.मु0अ0सं0 286/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3),126(2), 309 (6), 317 (2) बीएनएस थाना

सारनाथ कमि० वाराणसी।

अभियुक्त अनिकेत यादव का आपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0 296/2021 धारा 323, 392, 411, 420 भादवि थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

2.मु0अ0सं0 0095/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

3.मु0अ0सं0 247/2025 धारा 115(2), 324(4), 351(2), 352 भादवि थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

4.मु0अ0सं0 286/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 126(2), 309 (6), 317 (2) बीएनएस थाना

सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 विश्वेन्द्र यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. का0 सुरेश कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. रि0का0 संजय चौधरी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

6. रि0का0 प्रमोद कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

7. रि0का0 विजय नाथ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)