•   Sunday, 31 May, 2026
Police Commissioner Mohit Agarwal issued instructions to launch a campaign against organized crimes immoral prostitution illegal mining vehicles without number plates illegal slaughtering love jihad human trafficking and buying and selling of girls identify the gangs and take strict action.

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने दिया दिशा निर्देश हुक्का बार, अनैतिक देह व्यापार, अवैध खनन, बिना नंबर वाहनों, अवैध स्लॉटरिंग, लव जिहाद, मानव तस्करी एवं लड़कियों की खरीद-फरोख्त जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरोहों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, पुलिस दृश्यता एवं अपराधों के पूर्वानुमान आधारित नियंत्रण हेतु दिए गए निर्देश

रात्रि गश्त एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने हेतु प्रत्येक थाने की 20 प्रतिशत पुलिस फोर्स रात्रि भ्रमण, 20 प्रतिशत ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चेकिंग, 20 प्रतिशत यातायात प्रबंधन तथा शेष 40 प्रतिशत बल अन्य आवश्यक दायित्वों में नियोजित रहेगा।

जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का थाना स्तर पर ही संवेदनशील, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को उच्चाधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता न पड़े तथा जनविश्वास सुदृढ़ हो।

समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी जनता के प्रति सौम्य, संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार रखें। किसी भी परिस्थिति में उत्तेजित होने से बचें तथा पुलिस की सकारात्मक एवं जनहितैषी छवि को सुदृढ़ करें।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं महिला संबंधी अपराधों के मामलों में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे।

थाना पुलिस ऐसी सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करे कि अपराध एवं घटनाओं की संभावनाओं का पूर्व आंकलन कर समय रहते आवश्यक निवारक कार्रवाई की जा सके।

प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर 24×7 प्रभावी पुलिस दृश्यता सुनिश्चित की जाए। यूपी-112 वाहनों की रणनीतिक तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत चेकिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखकर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए।

थाना स्तर पर अपराधियों की सक्रिय मॉनिटरिंग एवं सूचना संकलन की सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही विफल किया जा सके।

जनपद में घटित प्रत्येक घटना के उपरांत संबंधित उच्चाधिकारी पीड़ित पक्ष से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित करें तथा विवेचना एवं जांच की प्रगति से उन्हें नियमित रूप से अवगत कराते हुए विश्वास एवं पारदर्शिता बनाए रखें।

हाल के दिनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभावी रणनीति तैयार की गई। संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों एवं चोरी प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

काशी विश्वनाथ धाम में तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार, “नो टच पॉलिसी” के पालन तथा सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से ब्रीफ करने के निर्देश दिए गए।

हुक्का बार, अनैतिक देह व्यापार, अवैध खनन, बिना नंबर वाहनों, अवैध स्लॉटरिंग, लव जिहाद, मानव तस्करी एवं लड़कियों की खरीद-फरोख्त जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरोहों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यातायात प्रबंधन एवं अन्य पुलिस दायित्वों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को परिणामोन्मुख बनाया जाए। 

जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण थाना स्तर पर ही सुनिश्चित करने, जनता के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया। 

साथ ही अपराधों एवं संभावित घटनाओं के पूर्व आकलन, अपराधियों की सक्रिय निगरानी, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर 24×7 पुलिस दृश्यता तथा यूपी-112 वाहनों की रणनीतिक तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

पीड़ितों से नियमित संवाद स्थापित कर विवेचना की प्रगति से अवगत कराने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाने तथा काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार एवं सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। 

इसके अतिरिक्त हुक्का बार, मानव तस्करी, अवैध खनन, अवैध स्लॉटरिंग एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

उक्त बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन सुश्री नीतू सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे। 

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)