•   Sunday, 31 May, 2026
Accused Neeraj Seth arrested with narcotic substance (heroin) by a joint team of Varanasi Police Sta 325 grams of illicit heroin recovered from his possession.

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एन्टी नारकोटिक्स फोर्स वाराणसी व  नशीला पदार्थ (हेरोइन) के साथ अभियुक्त नीरज सेठ गिरफ्तार, कब्जे से 325 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एन्टी नारकोटिक्स फोर्स वाराणसी व  नशीला पदार्थ (हेरोइन) के साथ अभियुक्त नीरज सेठ गिरफ्तार, कब्जे से 325 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद


पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स फोर्स व थाना शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त नीरज सेठ पुत्र बाबूलाल सेठ निवासी रसूलपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को दिनांक 30.05.2026 को समय करीब 15.30 बजे हरिहरपुर चौराहा के पास रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्त के कब्जे से कुल 325 ग्राम नाजायज़ हेरोइन, एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन, एक अदद मोटर साइकिल व 820/- रुपये नगद बरामद हुआ। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0237/2026 धारा 8/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

नीरज सेठ पुत्र बाबूलाल सेठ निवासी रसूलपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

325 ग्राम नजायज हेरोइन, एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन, एक अदद मोटर साइकिल व 820/- रुपया नगद बरामद।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

हरिहरपुर चौराहा के पास रिंग रोड पर, दिनांक 30.05.2026 समय 15.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0237/2026 धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-

एन्टी नारकोटिक्स फोर्स टीम वाराणसी-

उ0नि0 कुलदीप शर्मा, उ०नि० आदित्य नारायण सिंह, हे0का0 सुनील कुमार त्रिपाठी, का0 आनन्द कुमार तिवारी, का० आशुतोष त्रिपाठी व का० अभिषेक पाण्डेय एएनटीएफ वाराणसी।

थाना शिवपुर टीम -

उ0नि0 जय नारायण, म०उ०नि० प्रतिभा शाही, म०उ०नि० प्रतिमा व हे0का0 मो० वसीम खाँ थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)