•   Sunday, 31 May, 2026
Varanasi Chitaipur police arrested one accused of illegal marijuana smuggling recovered 978 grams of marijuana and Rs 10 200.

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा एवं दस हजार बीस रुपये बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा एवं दस हजार बीस रुपये बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.05.2026 को चौकी प्रभारी सुन्दरपुर उ०नि० आदित्य कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण के दौरान 01 अभियुक्त अजीत कुमार गुप्ता पुत्र बसन्त कुमार गुप्ता निवासी सिंहा चावर खुर्द थाना गड़वार जनपद बलिया, हाल पता पप्पू सिंह का किराये का मकान, मलिहान बस्ती थाना चितईपुर, वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से कुल 978 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹10,020/- नकद बरामद किया गया। 
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0130/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी का विवरण:-

1. 978 ग्राम अवैध गांजा

2. गांजा बिक्री से प्राप्त ₹10,020/- नकद

संबंधित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0-0130/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अजीत कुमार गुप्ता पुत्र बसन्त कुमार गुप्ता निवासी सिंहा चावर खुर्द थाना गड़वार जनपद बलिया, हाल पता पप्पू सिंह का किराये का मकान, मलिहान बस्ती थाना चितईपुर, वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सुन्दरपुर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 राजय भारती थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. रि0का0 सुधीर यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)