•   Thursday, 17 Sep, 2026
Police Commissioner Commissionerate Varanasi Mohit Agarwal visited the venue and inspected the arrangements in view of t Government of India Hon'ble Chief Minister Uttar Pradesh and Hon'ble Chief Minister of Andhra Pradesh. After the visit a briefing was conducted and necessary instructions were given to the concerned officers.

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 रक्षामंत्री, भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं मा0 मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 रक्षामंत्री, भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं मा0 मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश

मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के अवतरण दिवस के अवसर पर रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मा0 रक्षामंत्री भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं मा0 मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम स्थल से जनपद के विभिन्न रूटों से गुजरात के वडनगर तक रवाना होने वाली बाइक रैली (सेवा संकल्प यात्रा) के दृष्टिगत निर्धारित रूटों, सुरक्षा प्रबंधों एवं यात्रा के सुचारु संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को समुचित पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

तदोपरान्त पुलिस आयुक्त द्वारा मा0 रक्षामंत्री भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं मा0 मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक निर्देश ।

महत्वपूर्ण बिन्दु-

1. कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी बल एवं सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

2. कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी-सबोटाज चेकिंग कराते हुए डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ते से महत्वपूर्ण स्थानों की सघन जांच कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया।

3. प्रवेश एवं निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की समुचित तैनाती सुनिश्चित करते हुए प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था बनाए रखने तथा बिना समुचित सुरक्षा जांच के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

4. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार मजबूत एवं सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग कराकर आमजन एवं वीआईपी के लिए पृथक-पृथक प्रवेश एवं निकास मार्ग निर्धारित करने तथा आवागमन को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए।

5. यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्गों एवं डायवर्जन प्वाइंट को चिन्हित कर प्रभावी डायवर्जन प्लान तैयार करने तथा आमजन को इसकी पूर्व जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।

6. वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन एवं पार्किंग हेतु निर्धारित स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन करते हुए प्रभावी ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान लागू करने तथा यातायात व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, डायवर्जन, पार्किंग एवं वैकल्पिक मार्गों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग करने पर विशेष जोर दिया गया।

7. कानून-व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा सभी संवेदनशील बिंदुओं को पूर्व से चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

8. कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

9. निर्बाध समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु वायरलेस एवं अन्य संचार प्रणालियों को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के अवतरण दिवस के अवसर पर रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मा0 रक्षामंत्री, भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल से जनपद के विभिन्न रूटों से गुजरात के वडनगर तक रवाना होने वाली बाइक रैली (सेवा संकल्प यात्रा) के निर्धारित रूटों एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, एंटी-सबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ते से सघन जांच तथा संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर महिला पुलिसकर्मियों की समुचित तैनाती, प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, आमजन एवं वीआईपी के लिए पृथक प्रवेश-निकास मार्ग तथा सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्गों एवं डायवर्जन प्वाइंट को चिन्हित कर प्रभावी डायवर्जन प्लान तैयार करने, पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन एवं यातायात कर्मियों की समुचित ब्रीफिंग के साथ ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी तथा वायरलेस संचार प्रणाली को सक्रिय रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। 

ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित कमिश्नरेट वाराणसी व वाह्य जनपद से आये हुए समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)