•   Thursday, 17 Sep, 2026
One person NBW warrant accused was arrested by Kapsethi police station Varanasi.

वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 1 नफर एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 1 नफर एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय, वाराणसी के वारंट वाद संख्या-21502/2022 से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त नीरज तिवारी उर्फ राकेश पुत्र स्व0 शैलेन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम कुरु, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 36 वर्ष को तलाश/पतारसी-सुरागरसी करते हुए उसके घर ग्राम कुर्रा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नीरज तिवारी उर्फ राकेश पुत्र स्व0 शैलेन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम कुरु, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 36 वर्ष।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि, साहब, यह मुकदमा पहले का है। मुझे न्यायालय जाना था, इस बार नहीं जा पाया हूँ। गलती हो गई है, इस बार माफ कर दीजिए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 विकास कुमार मौर्या, थानाध्यक्ष कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 रितेश कुमार, चौकी प्रभारी धवकलगंज, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 आकाश कुमार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)