•   Tuesday, 15 Sep, 2026
Six lane road becomes a death trap: The divider and plants at Lahartara intersection are a cause of and the expansion of the divider has blocked roads to colonies.

सिक्स लेन बना मौत का जाल: लहरतारा बौलिया तिराहे पर मौत का सौंदर्यीकरण यह डिवाइडर व पौधे ही दे रहे हादसों को दावत, डिवाइडर विस्तार से कॉलोनियों के रास्ते बंद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

सिक्स लेन बना मौत का जाल: लहरतारा बौलिया तिराहे पर मौत का सौंदर्यीकरण यह डिवाइडर व पौधे ही दे रहे हादसों को दावत, डिवाइडर विस्तार से कॉलोनियों के रास्ते बंद

वाराणसी की आवाज - एक्सक्लूसिव खबर

वाराणसी:- लहरतारा वाराणसी कैंट से लहरतारा होते हुए मोहनसराय-प्रयागराज को जोड़ने वाला मुख्य सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों हादसों का सबब बन गया है। एनएचएआई द्वारा सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडर पर लगाए गए पौधे अब वृक्षों का रूप ले चुके हैं। पिछले 6 महीने से इनकी कटाई-छंटाई न होने से ये क्रॉसिंग पॉइंट्स पर वाहनों के लिए जानलेवा बन गए हैं।

"लहरतारा तिराहा सबसे खतरनाक"
लहरतारा तिराहा इस मार्ग का सबसे खतरनाक बिंदु है। यहां सड़क मुड़ी हुई है और डिवाइडर पर खड़े बड़े-बड़े पौधों के कारण दूसरी तरफ से आ रहा वाहन बिल्कुल दिखाई नहीं देता। सबसे ज्यादा खतरा माँ दुर्गा इंटर कॉलेज, दुर्गा मंदिर क्रॉसिंग पर है।

यहां बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आने वाले पुल पर वाहन फर्राटा भरते हुए उतरते हैं, और क्रॉसिंग पर अचानक सामने आ जाने से रोज छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई बार मौतें भी हो चुकी हैं।

"डिवाइडर विस्तार ने बंद किए रास्ते"

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचएआई की कार्यदायी संस्था मनमाने तरीके से डिवाइडर का विस्तार कर रही है।

- राजस्थान स्वीट हाउस के सामने कॉलोनी के अंदर जाने वाले रास्ते को पूरा ब्लॉक कर दिया गया है।

- महेशपुर-भिटारी रोड मुड़ने के लिए सामने व सीधे जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर 100 मीटर आगे से रास्ता खोल दिया गया है।

- पसियाना गली जाने वाले रास्ते को मानक के विपरीत बनाकर लोगों के घरों में पानी घुसने वाला रास्ता बना दिया गया है।

डिवाइडर का निर्माण सुरक्षा और सुविधा के लिए होता है, लेकिन यहां ठीक विपरीत हो रहा है।

"स्थानीय लोगों में आक्रोश"
लहरतारा के स्थानीय निवासी राजन सलूजा, जितेंद्र उपाध्याय, संतोष कुमार, राजेश सरोज और विशाल गुप्ता ने बताया कि लहरतारा तिराहे से महेशपुर, भिटारी, पसियाना गली, फुलवरिया, मानिक नगर, राणा नगर, नूरुद्दीन शहीद रोड समेत दर्जनों गांव व कॉलोनियां जुड़ी हैं। रोजाना सैकड़ों लोग इस तिराहे का उपयोग करते हैं। लगातार शिकायत के बावजूद एनएचएआई कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

"स्थानीय जनता की मांग"
लहरतारा की जनता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि डिवाइडर के अवैध विस्तार को तत्काल रोका जाए। पौधों की तत्काल कटाई-छंटाई की जाए और ब्लॉक किए गए रास्तों को खोला जाए। यदि इसके बाद भी कोई दुर्घटना या जनहानि होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था और एनएचएआई की होगी।

- वाराणसी की आवाज की अपील: प्रशासन इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पौधों की कटाई व डिवाइडर में कट/गेट खोलने की व्यवस्था करे।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)