वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 08 व्यक्ति गिरफ्तार
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 08 व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में जुआ,सट्टेबाजी व अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त,काशी जोन, के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष चेतगंज के नेतृत्व में दिनांक-13.09.2026 को थाना चेतगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा जुए का मालफड़ 3200/- रूपये नगद व 52 ताश के पत्ते व उक्त 08 अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल 310/- रुपये एवं एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 228/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण–दिनांक- 13/09/2026 को थाना चेतगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली की रामकटोरा चौराहे पर कोटक महिन्द्रा बैंक के सामने स्थित सागर इण्टरप्राइजेज नामक दुकान में कुछ लोगो के द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा हैं । मुखबिर की सूचना पर थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा रामकटोरा चौराहे पर कोटक महिन्द्रा बैंक के सामने स्थित सागर इण्टरप्राइजेज दुकान के अन्दर पहुंचे तो देखा कि 08 लोग हार जीत की बाजी लगाकर सागर इण्टरप्राइजेज नामक दुकान पर जुआ खेल रहे हैं । पुलिस बल को मौके पर देख सभी सकापका गये और भागने का प्रयास करने लगे और मेज पर रखे हुए ताश के पत्ते व नगद रूपयो को मौके से हटाने बढाने लगे कि थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली का प्रयोग कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुये घेरघार कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों के पास से मौके पर 52 ताश के पत्ते व 3200/- रूपये मालफड बरामद हुआ । जामा तलाशी से सभी के पास से कुल 310/- रुपये व एक-एक मोबाइल फोन बरामद करते हुए । पकड़े गये व्यक्तियों को उनके द्वारा किये गये अपराध का बोध कराकर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत दिनांक 13.09.2026 को हिरासत पुलिस लिया गया तथा मु0अ0सं0- 228/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. अजय पुत्र मुरारी निवासी के 12/112 धूपचण्डी मंदिर नाटीइमली थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष।
2. सूरज पुत्र कमल निवासी के 12/113 धूपचण्डी मंदिर नाटीइमली थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी उम्र करीब0 28 वर्ष।
3. मो0 आसिफ खान पुत्र स्व0 जावेद खान निवासी सी 15/255 लल्लापुरा थाना सिगरा कमि0 वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष।
4. शिवम पुत्र राजकुमार निवासी जे 13/93 ई 3 चौकाघाट थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
5. निहाल मौर्या पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कुमार मौर्या निवासी चिरईगाँव थाना चौबेपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष।
6. अतुल कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी चिरईगाँव थाना चौबेपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 39 वर्ष।
7. शाहिल उर्फ गोलू पुत्र फेंकू निवासी सी 27/140 रामकटोरा थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष।
8. सतीश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र रामसागर निवासी सी 26/35 रामकटोरा थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी उम्र करीब 51 वर्ष।
बरामदगी का विवरण- मालफड़ 3200/- रूपये नगद व 52 ताश के पत्ते
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान¬ दिनांकः 13.09.2026 को स्थान- रामकटोरा चौराहे पर कोटक महिन्द्रा बैंक के सामने स्थित सागर इण्टरप्राइजेज नामक दुकान से।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 उमेश कुमार सिंह द्वितीय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा हत्या करने की नियत से वादी मुकदमा का गला दबाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार