•   Wednesday, 16 Sep, 2026
Varanasi Sigra police station arrested the accused of raping the victim.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0394/2026, धारा- 64(2)(m), 115(2), 352, 351(2), 127(2), 118(1) भा0न्या0सं0- 2023 व 3(2)(va) एससी/एसटी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनोज मौर्या पुत्र श्री प्रकाश मौर्या स्थायी पता- गेट नं0 03 मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, हालपताः- अन्नपूर्णा नगर कालोनी नगर निगम थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को अमूल डेयरी के पास थाना क्षेत्र सिगरा से दिनांक 15.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरण- पीड़िता उम्र करीब 22 वर्ष के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार-बार सम्बन्ध बनाना तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देना तथा पीड़िता व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0394/2026, धारा- 64(2)(m), 115(2), 352, 351(2), 127(2), 118(1) भा0न्या0सं0- 2023 व 3(2)(va) एससी/एसटी पंजीकृत किया गया था । विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान दिनांक 15.09.2026 को अभियुक्त मनोज मौर्या उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- मनोज मौर्या पुत्र श्री प्रकाश मौर्या स्थायी पता- गेट नं0 03 मण्डुवाडीह थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, हालपताः- अन्नपूर्णा नगर कालोनी नगर निगम थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 15/09/2026, स्थान- अमूल डेयरी के पास थाना क्षेत्र सिगरा से ।

आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त मनोज मौर्या उपरोक्त-

1. मु0अ0सं0 0654/2017 धारा 323,354,354(क),354(घ),393,504,506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी । 
2. मु0अ0सं0 0082/2018 धारा 504,506 भा0द0वि0 थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी । 
3. मु0अ0सं0 0369/2019 धारा 354(ख),354(ग),354(घ),376,504,506 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. मु0अ0सं0 0467/2024 धारा 115(2),324(4),351(2),352 भा0न्या0सं0 थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 
5. मु0अ0सं0 0394/2026 धारा 115(2),118(1),127(2),351(2),352,64(2)(m)भा0न्या0सं0, 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.  शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 
2. उ0नि0 श्री शिवम् चौ0प्र0 नगर निगम थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. रि0का0 प्रभाकर सिंह यादव थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. रि0का0 मनीष कुमार गोंड थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)