•   Tuesday, 24 Jun, 2025
Varanasi police station Rohania police team arrested accused Munna Pandey with a total of 50 grams o

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा कुल 50 ग्राम अवैध अफीम के साथ अभियुक्त मुन्ना पाण्डेय गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा कुल 50 ग्राम अवैध अफीम के साथ अभियुक्त मुन्ना पाण्डेय गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में, "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुन्ना पाण्डेय पुत्र स्व० रामलखन पाण्डेय निवासी टेकउर थाना चुनार जनपद मिर्जापुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 17.06.2025 को समय करीब 11.30 बजे करनाडाडी फ्लाई ओवर थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुआ। 

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रोहनिया में मु०अ०सं० 170/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

मुन्ना पाण्डेय पुत्र स्व० रामलखन पाण्डेय निवासी टेकउर थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 30 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

करनाडाडी फ्लाई ओवर थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी, दिनांक 17.06.2025 को समय करीब 11.30 बजे।

बरामदगी का विवरण-

कुल 50 ग्राम अवैध अफीम ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 0062/2022 धारा 380/411 आईपीसी थाना जीआरपी प्रयागराज ।

2. मु0अ0सं0 0203/2022 धारा 380/411 आईपीसी थाना जीआरपी प्रयागराज ।

3. मु0अ0सं0 0220/2022 धारा 379/411 आईपीसी थाना जीआरपी प्रयागराज ।

4. मु0अ0सं0 0016/2019 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी मिर्जापुर।

5. मु0अ0सं0 0023/2018 धारा 380/411 आईपीसी थाना जीआरपी मिर्जापुर।

6. मु0अ0सं0 0041/2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी मिर्जापुर।

7. मु0अ0सं0 0081/2016 धारा 380/411 आईपीसी थाना जीआरपी मिर्जापुर।

8. मु0अ0सं0 0085/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जीआरपी मिर्जापुर।

9. मु0अ0सं0 0096/2016 धारा 401 आईपीसी थाना जीआरपी मिर्जापुर।

10. मु0अ0सं0 170/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ़्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 सिन्टू कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 रामाश्रय यादव थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
Comment As:

Comment (0)