नीलगिरी इन्फ्रासिटी फ्राड से सम्बन्धित गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 14 1 के अन्तर्गत कुर्की की कार्यवाही के क्रम में संपत्ति जब्तीकरण


नीलगिरी इन्फ्रासिटी फ्राड से सम्बन्धित गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्की की कार्यवाही के क्रम में संपत्ति जब्तीकरण
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में थाना चेतगंज में नीलगिरी
प्रकरण से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 238/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अभियुक्तगण 1. विकास सिंह 2. रितु सिंह 3. प्रदीप यादव 4. पलाश मिश्रा, जो जिला जेल में निरूद्ध है, जिनके द्वारा नीलगिरी कम्पनी बनाकर जनता के व्यक्तियों से जमीन/प्लाट के नाम पर तथा गोल्डेन स्काई टूर एवं ट्रैवेल्स स्कीम के तहत 15 माह में पैसा डबल करने का लालच देकर
करोडों रूपये की धोखाधड़ी की गयी तथा उनके द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी कर करोड़ों की सम्पत्ति एकत्रित की गई। उनके आपराधिक कृत्यों से इकठ्ठा की गयी सम्पत्ति को
पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश से गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही प्रभारी
निरीक्षक सिगरा की रिपोर्ट पर प्रभारी निरीक्षक चेतगंज, सिगरा और प्रतिसार निरीक्षक को अनुपालन कराए जाने हेतु प्रेषित की गयी। जिसका विवरण निम्नवत है (1).गैंग
लीडर-अभियुक्त विकास सिंह पुत्र रविकान्त सिंह निवासी सी 4/149 सरायगोवर्धन थाना चेतगंज वाराणसी हाल पता सकुन विला 11 सौभाग्य लक्ष्मी ,महाराज नगर कालोनी महमूरगंज थाना भेलूपुर वाराणसी।
चल संपत्ति: 1. मोटर कार जगुवार रेन्ज रोवर स्पोर्ट HSE अनुमानित मूल्य 45,000,00/-रू0 (पैंतालिस लाख रूपये)
2. एक मोटर कार जगुवार XF अनुमानित मूल्य 40,000,00/-रू0 (चालीस लाख रूपये)
3. एक मोटर कार विटारा ब्रेजा ZDI अनुमानित मूल्य 6,000,00/-रू0 (छः लाख रूपये)
अचल संपत्ति:1. मौजा डांडी तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 355 गाटा संख्या 165मि0 रकबा 0.121 हेक्टेयर भूमि कीमत 9,07,500/- रूपये (नौ लाख सात हजार पांच सौ रूपये)
2. एक 737 वर्ग मीटर भूमि खतौनी वर्ष 1427-1432 ग्राम तुलसीपुर परगना देहात अमानत तहसील सदर वाराणसी के खाता सं0 656 में उक्त भुमि की कीमत 2,43,21,000/-रूपये (दो करोड़ तिरालीस लाख इक्कीस हजार रूपया) है।
3. भवन सं0 बी 38/3 एस-डी 11 श्रीमती रीतु सिंह पत्नी विकास सिंह, विकास सिंह पुत्र रविकान्त सिंह के नाम
नगर निगम में दर्ज है सीसी की आख्या जो कि राजेश कुमार अग्रवाल जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन नगर निगम वाराणसी द्वारा अग्रसारित है उक्त भवन की कीमत 55,92,000/-रूपये (पचपन लाख बानबे हजार रूपये) है। कुल संपत्ति- 3,99,20,500/- रूपये (तीन करोड़ निन्यानबे लाख बीस हजार पांच सौ रूपये)
(2). गैंग सदस्य -अभियुक्ता रितु सिंह पत्नी विकास सिंह निवासी सी 4/149 सरायगोवर्धन थाना चेतगंज वाराणसी हाल पता सकुन विला 11 सौभाग्य लक्ष्मी महाराज नगर कालोनी महमूरगंज थाना भेलूपुर वाराणसी
अचल संपत्ति:1. ग्राम रामपुर सिसवा परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जनपद वाराणसी में खतौनी सं0 00125 गाटा संख्या 449/0.0970 हेक्टेयर भूमि कीमत 92,15,000/-(बानबे लाख पंद्रह हजार रूपये)
कुल संपत्ति- 92,15,000/- रूपये (बानबे लाख पन्द्रह हजार रूपये)
(3). गैंग सदस्य -अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र भैरवनाथ यादव निवासी ई 56/21 डी जड्डूमण्डी मीरबाग थाना लक्सा वाराणसी
अचल संपत्ति:1. ग्राम रामपुर सिसवा परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जनपद वाराणसी में खतौनी सं0 144 गाटा संख्या 444 क्षेत्रफल 0.0200/0.008 हेक्टेयर भूमि कीमत 19,00,000/-(उन्नीस लाख रूपये)
2. ग्राम रामपुर सिसवा परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जनपद वाराणसी में खतौनी सं0 302 गाटा संख्या 457 क्षेत्रफल 0.0320/0.006 हेक्टेयर भूमि कीमत 30,40,000/-(तीस लाख चालीस हजार रूपये)
3. ग्राम रामपुर सिसवा परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जनपद वाराणसी में खतौनी सं0 180 गाटा संख्या 450 क्षेत्रफल 0.0610/0.013 हेक्टेयर कीमत 57,95,000/-(सन्तावन लाख पंचानबे हजार रूपये)
4. ग्राम रामपुर सिसवा परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जनपद वाराणसी में खतौनी सं0 186 गाटा संख्या 445 क्षेत्रफल 0.085/0.011 हेक्टेयर भूमि कीमत 80,75,000/-(अस्सी लाख पच्चहत्तर हजार रूपये)
5. ग्राम रामपुर सिसवा परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जनपद वाराणसी में खतौनी सं0 312 गाटा संख्या 468मि0 क्षेत्रफल 0.032/0.086 हेक्टेयर भूमि कीमत 3,15,40,000/-(तीन करोड़ पंद्रह लाख चालीस हजार रूपये)
6. मौजा दरेखू परगना कसवार राजा तहसील राजातालाब जनपद वाराणसी आराजी नं0 2924,2925 आदि रकबा 0.100 हेक्टेयर कीमत 92,72,500/-( बानवे लाख बहत्तर हजार पांच सौ रूपये)
7. मौजा दरेखू परगना कसवार राजा तहसील राजातालाब जनपद वाराणसी आराजी नं0 2919 मि0 रकबा 148.36 वर्ग मीटर कीमत 77,40,480/-( सत्तहत्तर लाख चालीस हजार चार सौ अस्सी रूपये)
8. मौजा दरेखू परगना कसवार राजा तहसील राजातालाब जनपद वाराणसी आराजी नं0 2921 मि0 आदि रकबा 799.085 वर्ग मीटर कीमत 41,25,000/-(इकतालीस लाख पच्चीस हजार रूपये)
9. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 008 गाटे की खसरा संख्या 164 रकबा 0.361 हेक्टेयर भूमि कीमत 27,07,500/-(सताईस लाख सात हजार पांच सौ रूपये)
10. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 027 गाटे की खसरा संख्या 146/2 रकबा 0.210 हेक्टेयर भूमि कीमत 15,75,000/-(पंद्रह लाख पच्चहत्तर हजार रूपये)
11. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 115 गाटे की खसरा संख्या 165मि0 रकबा 0.401 हेक्टेयर भूमि कीमत 30,07,500/-(तीस लाख सात हजार पांच सौ रूपये)
12. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 116 गाटे की खसरा संख्या 148मि0/1 रकबा 0.190 हेक्टेयर भूमि कीमत 14,25,000/-(चौदह लाख पच्चीस हजार रूपये)
13. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 272 गाटे की खसरा संख्या 156 रकबा 0.295 हेक्टेयर भूमि कीमत 22,12,500/-(बाईस लाख बारह हजार पांच सौ रूपये)
14.मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 272 गाटे गाटे की खसरा संख्या 307/2 रकबा 0.062 हेक्टेयर भूमि कीमत 04,65,000/-(चार लाख पैंसठ हजार रूपये) निर्धारित की गयी है।
15. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 301 गाटे की खसरा संख्या 148/1 रकबा 0.094 हेक्टेयर भूमि कीमत 07,05,000/-(सात लाख पांच हजार रूपये)
16. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 302 गाटे की खसरा संख्या 149/1 रकबा 0.077 हेक्टेयर भूमि कीमत 05,77,500/-(पांच लाख सत्तहत्तर हजार पांच सौ रूपये)
17. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 400 गाटे की खसरा संख्या 148/2 रकबा 0.283 हेक्टेयर भूमि कीमत 21,22,500/-(इक्कीस लाख बाईस हजार पांच सौ रूपये)
18. मौजा डांडी (मवई) तहसील पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) जनपद चन्दौली में खतौनी सं0 400 गाटे की खसरा संख्या 149/2 रकबा 0.073 हेक्टेयर भूमि नीलगिरी इन्फ्रासिटी प्रा०लि0 कम्पनी कीमत 05,47,500/-(पांच लाख सैंतालिस हजार पांच सौ रूपये) कुल संपत्ति-8,68,32,980/- रूपये (आठ करोड़ अड़सठ लाख बत्तीस हजार नौ सौ अस्सी रूपये)
(4). गैंग सदस्य -अभियुक्त पलास मिश्रा पुत्र स्व0 चुन्नी लाल मिश्रा नि0 के 11/7 विश्वेश्वर गंज थाना कोतवाली वाराणसी चल संपत्ति 1. मो0सा0 स्कूटर टीवीएस ज्यूपिटर अनुमानित मूल्य 35,000/-रू0 कुल संपत्ति- 35,000/- (पैंतीस हजार रूपये)
जब्तीकरण आदेश की प्रति तामिला हेतु अभियुक्तगणों को प्रेषित की जा रही है।
जिलाधिकारी वाराणसी एवं चन्दौली को भी जब्तीकरण आदेश की प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा रही है।
नोट:- सम्पूर्ण सम्पत्तियों का विवरण पृथक से
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
कमिश्नरेट वाराणसी

वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मुकदमें मे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
