•   Thursday, 23 Jul, 2026
Varanasi Sarnath police team arrested one accused with a total of 294 grams of illegal ganja.

वाराणसी सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कुल 294 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त थाना गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कुल 294 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त थाना गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत रजनहिया स्थित भांग के दुकान के बगल से 01 नफर अभियुक्त राजेश कुमार जायसवाल पुत्र स्व० मुन्नर निवासी तेवर मटकापुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दिनांक 21.07.2026 को समय करीब 18.10 बजे कुल 294 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0395/2026 धारा 8/20 एन0डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राजेश कुमार जायसवाल पुत्र स्व० मुन्नर निवासी तेवर मटकापुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत रजनहिया स्थित भांग के दुकान के बगल से, दिनांक 21.07.2026 को समय करीब 18.10 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

कुल 294 ग्राम अवैध गांजा व कुल 430/- रुपये नगद बरामद।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0395/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 बुद्धराज थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 विश्वास सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 महेश चौहान थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. का0 अभिषेक कुमार गौड़ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)