वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान ऑनलाइन ठगी से संबंधित धनराशि कैश कराने आए एक अभियुक्त को ने गिरफ्तार किया
वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान ऑनलाइन ठगी से संबंधित धनराशि कैश कराने आए एक अभियुक्त को ने गिरफ्तार किया
बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित Operation Cy-Vajra अभियान के क्रम में तथा पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 23107260138189 की जांच के दौरान ऑनलाइन ठगी से संबंधित धनराशि कैश कराने आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता रिकी रोशन, निवासी भरतपुर, संचालक साइबर कैफे, द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके खाते में ₹15,300 की संदिग्ध धनराशि प्राप्त होने के बाद बैंक द्वारा उनका खाता फ्रीज/होल्ड कर दिया गया।
जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन ट्रेल से ज्ञात हुआ कि उक्त धनराशि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर कैफे के खाते में भेजकर उसके बदले नकद धनराशि ली गई थी।
दिनांक 21.07.2026 को पुनः वही व्यक्ति क्यूआर कोड के माध्यम से धनराशि भेजकर नगद पैसा लेने साइबर कैफे पहुंचा।
उसके संदिग्ध प्रतीत होने पर शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाया गया, जिस पर स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों हेमंत सिंह व सतीश सिंह के साथ मिलकर ऑनलाइन सोना एवं नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों को प्रलोभन देकर उनके साथ ऑनलाइन एवं नकद धोखाधड़ी करता था।
जांच में यह भी प्रकाश में आया कि साइबर कैफे में भेजी गई धनराशि एक पीड़ित से ऑनलाइन सोना दिखाकर की गई ₹85,000 की धोखाधड़ी से संबंधित थी।
इस संबंध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 286/2026, धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. आलोक सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गोपालापुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 खुशबू सिंह, सायबर टीम थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0रि0का0 नीशू यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 अजय यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- विकाश दत्त मिश्रा.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार