•   Thursday, 23 Jul, 2026
Varanasi Chaubeypur police arrested the wanted accused in the case of fraudulently grabbing money in

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 0673/2025 धारा 316 (5), 318(4) बी0एन0एस० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित नामजद अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी सिरबीट गनेशपुर करमा थाना करमा जनपद सोनभद्र को दिनांक 21.07.2026 को समय करीब 20.35 बजे थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत डुबकिया से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 23.10.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना चौबेपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र, प्रतिवादीगण द्वारा महिला ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके पैसा गबन करने के संबंध में प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

शिवम सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी सिरबीट गनेशपुर करमा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत डुबकिया से दिनांक 21.07.2026 को समय 20.35 बजे से।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0स0 673/2025 धारा 316 (5), 318 (4) बी0एन0एस0 थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी ।

2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

3. का0 जूगनू पासवान थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी ।

रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)