•   Friday, 03 Apr, 2026
Varanasi Sarnath police arrested one accused including Amit Sonkar a wanted accused in a dowry harassment case.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न के मुकदमें में वांछित अभियुक्त अमित सोनकर समेत 1 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा  दहेज उत्पीड़न के मुकदमें में वांछित अभियुक्त अमित सोनकर समेत 1 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु०अ०सं० मु0अ0सं0 0171/2026 धारा 85,89,115 (2) बी0एन0एस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सारनाथ जनपद वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित सोनकर पुत्र स्व० जियालाल सोनकर निवासी सलारपुर रसूलगढ़ थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी व 01 नफर अभियुक्ता को आज दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 12.10 बजे थाना परिसर सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। 
उक्त सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 02.04.2026 को वादी मुकदमा ने विपक्षी द्वारा वादी की बहन को दहेज के लिये मारना पीटना, प्रताड़ित करना तथा गर्भपात करा देने के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 रामअजोर यादव द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-

1. अमित सोनकर पुत्र स्व० जियालाल सोनकर निवासी सलारपुर रसूलगढ़ थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।

2. एक नफर अभियुक्ता उम्र करीब 48 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

थाना परिसर थाना सारनाथ से, दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 12.10 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0171/2026 धारा 85,89,115 (2) बी0एन0एस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्याक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

2. म0उ0नि0 मीनु सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 रामअजोर यादव यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)