पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
“भयमुक्त समाज, भयमुक्त व्यापार” – पुलिस आयुक्त
1. समस्याओं का संज्ञान एवं त्वरित निस्तारणः-
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई।
• प्राप्त समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
2. सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरणः-
• औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।
• निजी सुरक्षा गार्डों एवं कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
3. यातायात व्यवस्था एवं प्रबंधनः-
• इंडस्ट्रियल एरिया में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
• लोडिंग एवं अनलोडिंग कार्य केवल निर्धारित स्थानों पर ही किए जाने के निर्देश दिए गए।
• अन्य स्थानों पर अनावश्यक वाहन पार्किंग पर रोक लगाने हेतु कहा गया।
• ट्रैफिक व्यवस्था एवं ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
4. अवैध गतिविधियों पर नियंत्रणः-
• इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जुआ, सट्टा, नशाखोरी, चोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं इनके विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
5. गश्त व्यवस्था सुदृढ़ीकरणः-
• स्थानीय पुलिस द्वारा इंडस्ट्रीज एरिया में नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।
6. साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकताः-
• पुलिस आयुक्त महोदय ने साइबर अपराध के तीन मुख्य कारण लालच, डर एवं असावधानी को चिन्हित करते हुए सभी को सतर्क रहने की सलाह दी।
लालच (इनवेस्टमेंट): अधिक लाभ का झांसा देकर ठग फर्जी निवेश योजनाओं में पैसा लगवाते हैं, जिससे लोग लालच में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा देते हैं।
डर (डिजिटल अरेस्ट): अपराधी खुद को अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं, वीडियो कॉल या धमकी देकर लोगों से पैसा वसूलते हैं।
असावधानी (लिंक, ओटीपी, एपीके फाइल): संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करना या एपीके फाइल डाउनलोड करना ठगी का माध्यम बनता है, जिससे बैंक व निजी जानकारी चोरी हो जाती है।
• उपस्थित पदाधिकारियों से अपने कर्मचारियों एवं सहयोगियों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
*7. हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रणाली की जानकारीः-*
• साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
• साथ ही नजदीकी थानों के साइबर हेल्प डेस्क अथवा ऑनलाइन पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं साइबर अपराधों की रोकथाम पर व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा “भयमुक्त समाज, भयमुक्त व्यापार” की प्रतिबद्धता दोहराई।
सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोडिंग-अनलोडिंग केवल निर्धारित स्थलों पर कराने एवं अनावश्यक पार्किंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने इसके प्रमुख कारण लालच, डर एवं असावधानी से सतर्क रहने की सलाह दी तथा 1930 हेल्पलाइन, साइबर हेल्प डेस्क और ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, निजी सुरक्षा कर्मियों का पुलिस सत्यापन कराने, अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा/गोमती जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
