वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त आजाद चन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त आजाद चन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0151/2026 धारा 78,351 (3), 64 (1) बी0एन0एस0 व 11/12 पॉक्सो एक्ट थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त आजाद चन्द्र सोनकर पुत्र स्व० रामचन्द्र सोनकर निवासी गिलट बाजार बाईपास थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को पूछताछ के दौरान आज दिनांक-31.03.2026 को समय करीब 09.05 बजे थाना कैण्ट जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक- 29.03.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादी आजाद सोनकर उपरोक्त द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री का पीछा करने व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना कैण्ट में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० सत्यम यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आजाद चन्द्र सोनकर पुत्र स्व० रामचन्द्र सोनकर निवासी गिलट बाजार बाईपास थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना कैण्ट जनपद वाराणसी, दिनांक-31.03.2026 को समय करीब 09.05 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 151/2026 धारा 78,351 (3), 64 (1) बी0एन0एस0 व 11/12 पॉक्सो एक्ट थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
2- मु0अ0सं0 520/2021 धारा 323,427 भा0दं०सं० थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3- मु0अ0सं0 058/2025 धारा 115 (2), 351(2), 352 बी0एन0एस0 थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4- मु0अ0सं0 094/2025 धारा 115 (2), 191(2), 324(4),351(2),352 बी0एन0एस0 थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।
2- उ0नि0 सत्यम यादव थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।
3- उ0नि0 आरती गौड़ थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।
4- हे0मो० बृजेश यादव थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त आजाद चन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया
