•   Tuesday, 31 Mar, 2026
The accused was arrested by the police team of Varanasi Police Station Bhelupur 1 razor blade used in the incident was recovered.

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 1 रेजर ब्लेड बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 1 रेजर ब्लेड बरामद 

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र स्व० दुक्खू वर्मा निवासी सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 38 वर्ष को विनायका के पास मछली की दुकान के पास से घटना में प्रयुक्त एक रेजर ब्लेड के साथ दिनांक 30.03.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी द्वारा वादिनी मुकदमा के बेटे राधेश्याम को धारदार हथियार से वार करने जिससे वादिनी के पुत्र का गम्भीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर पुलिस पर मु0अ0सं0-0174/2026 धारा 109 (2) भा०न्या०सं० में अभियोग पंजीकृत करते हुए दिनांक 30.03.2026 को अभियोग से संबंधित अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र स्व० दुक्खू वर्मा निवासी सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 38 वर्ष को विनायका के पास मछली की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सोनू वर्मा पुत्र स्व० दुक्खू वर्मा निवासी सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 38 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 30.03.2026 को, स्थान- विनायका के पास मछली की दुकान के पास से थाना भेलूपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0174/2026 धारा-109 (2) भा०न्या०सं० थाना भेलूपुर वाराणसी ।

बरामदगी का विवरण- घटना में प्रयुक्त 01 रेजर ब्लेड बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवडीतालाब थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवा थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 विजय कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

5. उ0नि0 योगेन्द्र प्रताप सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

6. हे0का0 करुनानिधान थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

7. का0 संग्राम यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)