•   Wednesday, 01 Apr, 2026
Varanasi Kotwali police arrested six accused in a cough syrup case and recovered Rs 42 lakh in hawal three note counting machines 10 mobile phones and two bags.

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2025 धारा- 26डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा- 61 (2)/318(4)/336(3)/338/340 (2) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित 06 नफर अभियुक्तगण का नाम साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में लाकर थाना कोतवाली पर पूछताछ कर अभियुक्तगण के विरुद्ध घटना से संबंधित पर्याप्त एवं पुष्टिकारक साक्ष्य पाये जाने पर नियमानुसार अन्तर्गत धारा 27(A) एनडीपीएस एक्ट मे गिरफ्तार किया गया तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 03 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 02 अदद बैग बरामद किया गया। उक्त बरामद नगद रुपये के संबंध आवश्यक कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचना दी गयी है।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान तथ्य प्रकाश में आया कि शुभम जायसवाल का करीबी सहयोगी वैभव जायसवाल कफ सिरप से प्राप्त धनराशि को हवाला के माध्यम से अपने सहयोगियों को मदद के रुप में उपलब्ध करा रहा था। 

पुलिस द्वारा वैभव जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर इस हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य 06 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹42 लाख (लगभग) की नकदी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, बड़ी मात्रा में ₹1, ₹10, ₹20 एवं ₹50 के नोटों के बंडल भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग हवाला लेन-देन में "टोकन" अथवा पहचान के रूप में किया जाता था। 

उक्त प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है तथा नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी गहन जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अशोक पुत्र मांगीलाल बाना पता- हाल पता- संजय गांधी नगर कालोनी थाना जैतपुरा वाराणसी, मूल पता-ई 2/191 शास्त्री नगर दिल्ली 52 उम्र 22 वर्ष ।

2. मोहित सारस्वा पुत्र लक्ष्मी नारायण सारस्वा पता- हाल पता- संजय गांधी नगर कालोनी थाना जैतपुरा वाराणसी, मूल पता- वार्ड नंबर 21 बिग्गा बास तहसील श्री डूंगरगढ़ जिला बीकानेर राजस्थान उम्र 25 वर्ष।

3. राम अवतार पुत्र मुन्नीराम जी निवासी हाल पता- संजय गांधी नगर थाना जैतपुरा वाराणसी, मूल पता-मुहल्ला आड़सर वास वार्ड नंबर 19 श्री डूंगरगढ़ जिला बीकानेर राजस्थान उम्र- 33 वर्ष।

4. गिरधारी पुत्र माला राम निवासी हाल पता- संजय गांधी नगर कालोनी थाना जैतपुरा वाराणसी, मूल पता-ग्राम सेरुणा तहसील श्री डूंगरगढ़ थाना शेरूणा जिला बीकानेर उम्र- 20 वर्ष ।

5. संतोष गिरी पुत्र त्रिभुवन गिरी पता- ग्राम सोनारा पोस्ट ऑड़ाई थाना दुल्लापुर जिला गाजीपुर उम्र 44 वर्ष । 6. ओम प्रकाश खरवार पुत्र ब्रह्मदेव खरवार पता- ग्राम देवरिया पोस्ट खारी थाना नगरा जिला बलिया उम्र 51 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1. अभियुक्त वैभव जायसवाल के पास से लगभग 22.50 लाख रुपये।

2. उक्त 06 अभियुक्त के पास से कुल 19,66, 146 रुपये नगद,

3. जामा तलाशी से प्राप्त 10 अदद मोबाईल फोन,

4. तीन अदद नोट गिनने की मशीन,

5. दो अदद बैग

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक 01.04.2026, समय 15.10 बजे स्थानः थाना कोतवाली।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणी।

3. उ0नि0 विजय कुमार यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 मनीष सिंह, एसआईटी टीम।

5. उ0नि0 विकास पाण्डेय, एसआईटी टीम ।

6. उ0नि0 अजीत मौर्या, एसआईटी टीम।

7. का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

8. का0 नीरज मौर्या, एसआईटी टीम।

9. का0 शिवाजी चन्द, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

10. का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

11. कां0 सुमित शाही, एसआईटी टीम।

12. कां0 गौरव भारती, एसआईटी टीम।

13. का0 अश्वनी कुमार, सर्विलांस सेल वाराणसी।

 

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)