वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर से फरार अभियुक्त मोनू खान को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर से फरार अभियुक्त मोनू खान को गिरफ्तार किया गया
थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर एयरपोर्ट बाउंड्री मार्ग के पास से न्यायालय परिसर से फरार अभियुक्त मोनू खान पुत्र भोलई खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण
उल्लेखनीय है कि थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2026, धारा 305(ए), 317(2), 241 बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त मोनू खान पुत्र भोलई खान को दिनांक 22.07.2026 को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर एवं एक अदद AMARON GO-60 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेशी हेतु आरक्षी राकेश सरोज एवं आरक्षी अभिजीत वर्मा की अभिरक्षा में भेजा गया था।
पेशी के दौरान अभियुक्त ने शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दिया तथा भीड़ का लाभ उठाकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना कैंट, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पर मु0अ0सं0 370/2026, धारा 261, 262 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना फूलपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश एवं दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जेल जाने के भय से उसने न्यायालय परिसर से भागने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने घर न जाकर विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था तथा बाबतपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जनपद से बाहर भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस टीम ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना कैंट एवं विवेचक को उपलब्ध करा दी गई है तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मोनू खान पुत्र भोलई खान, निवासी ग्राम पुआरी खुर्द (गहनी), थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 229/2026, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना फूलपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 370/2026, धारा 261, 262 बीएनएस, थाना कैंट, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
उ0नि0 अनिल कुमार, थाना फूलपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
• हे0का0 दिवाकर गुप्ता, थाना फूलपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
आरक्षी राकेश सरोज, थाना फूलपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
आरक्षी अभिजीत वर्मा, थाना फूलपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश