पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
1. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार के साथ मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल संत रविदास मंदिर, सीरगोवर्द्ध का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
2. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग की गई है। बिना चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाए तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पृथक इनक्लोजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ।
3. सभी प्रवेश द्वारों पर DFMD एवं बैगेज स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक आगंतुक की अनिवार्य जांच एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए।
4. ड्रोन एवं CCTV कैमरों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की सतत निगरानी की जा रही है ।
5. तदोपरान्त पुलिस आयुक्त द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय के आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक निर्देश ।
6. पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस बल की ड्यूटी सभी महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर तैनात किए जाए ।
7. कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग व्यवस्था की सुरक्षा हेतु ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
8. सभी अधिकारी मानसिक रूप से ड्यूटी के लिए पूर्णतः तैयार रहें और पूर्ण मनोयोग से दिए गए ड्यूटी का करें निर्वहन ।
9. असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु दिए निर्देश ।
10. होटल, ढाबा आदि ठहरने वाले स्थलों की गहन चेकिंग की जाएगी और वहाँ ठहरे व्यक्तियों के आधार कार्ड/पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से किया जाए चेक।
11. प्रमुख स्थानों पर हो पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर लगायी जाये रूफटॉप ड्यूटी ।
12. वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था न हो बाधित, वैकल्पिक मार्गों का हो प्रयोग ।
13. वीआईपी मार्ग पर पड़ने वाली गलियों एवं कट पर भीड़ नियंत्रण हेतु हो रस्सों का प्रयोग ।
14. प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर उनकी जिम्मेदारियाँ स्पष्ट करें। पर्याप्त मात्रा में रस्से एवं लाउड-हेलर साथ रखें तथा भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु उनका आवश्यकतानुसार प्रयोग सुनिश्चित करें।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार के साथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल संत रविदास मंदिर, सीरगोवर्द्ध का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया तथा तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग, प्रत्येक प्रवेश द्वार पर DFMD, अनिवार्य फ्रिस्किंग तथा बिना जांच किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्गों की निगरानी CCTV एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। होटल, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों की गहन जांच कर आगंतुकों की पहचान का सत्यापन किया जाए।
संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए, जबकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी संचालन किया जाए।
साथ ही प्रभारी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल को पूर्व ब्रीफ करते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों एवं लाउड-हेलर का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी बनाए रखें।
ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव सहित कमिश्नरेट वाराणसी व वाह्य जनपद से आये हुए समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश