•   Wednesday, 29 Jul, 2026
The Varanasi police team of Bhelpar police station arrested one person accused of murder with a knif a knife.

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा चाकु से हत्या करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार व आला कत्ल चाकू बरामद किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा चाकु से हत्या करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार व आला कत्ल चाकू बरामद किया गया

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा वीडीए पार्क के पास से अभियुक्त कुश पाण्डेय पुत्र उदय शंकर पाण्डेय निवासी EB-237 VDA कालोनी बड़ी गैवी थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को दिनांक 28.07.2026 को समय करीब 13.45 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आला कत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया जिसका दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो०आम में किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 0451/2026 धारा 103 (1)/238 (A)/351(3) बी0एन0एस0 बाबत पक्षी द्वारा वादी मुकदमा के भतीजे दीपांशु राय पुत्र स्व० शिव शंकर राय निवासी EB-237 VDA कालोनी बड़ी गैवी थाना भेलूपुर वाराणसी को किसी औजार से मारकर हत्या कर देने तथा औजार को कही छुपा देने तथा पूछने पर जान से मारने की धमकी देने आदि कतिपय आरोप के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- कुश पाण्डेय पुत्र उदय शंकर पाण्डेय निवासी EB-237 VDA कालोनी बड़ी गैवी थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।

संबंधित अभियोग - मु0अ0सं0-0436/2026, धारा-109 (1) बी0एन0एस० थाना भेलूपुर वाराणसी।

बरामदगी का विवरण- आला कत्ल एक अदद चाकू।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 नवीन कुमार चुतर्वेदी चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 रोहित तिवारी चौकी प्रभारी बजरडीहा थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवा थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

5. का0 अजय कुमार सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

6. का0 सर्वेश कुमार सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

7. का0 नगीना मौर्या थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)