वाराणसी फूलपुर पुलिस द्वारा बरजी हत्याकांड में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त प्रिन्स यादव के कब्जे से देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद
वाराणसी फूलपुर पुलिस द्वारा बरजी हत्याकांड में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त प्रिन्स यादव के कब्जे से देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद
दिनांक 06.06.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरजी में भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, के साथ अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हे लाल यादव एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-173/2026, धारा 103(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना फूलपुर पुलिस की टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
उक्त घटना में पूर्व में अभियुक्त अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हे लाल यादव, पंकज पटेल उर्फ देवा एवं अर्पित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना फूलपुर पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 23.08.2026 को थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा नथईपुर नहर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त जय किशन उर्फ किशन कुमार उर्फ गोपाल तथा रामपुर अण्डरपास के पास से वांछित अभियुक्त प्रिन्स यादव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रिन्स यादव के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-269/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरजी निवासी अनीश यादव उनका मित्र है तथा अनीश यादव की मृतक ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू यादव से दुश्मनी थी। अभियुक्तों के अनुसार दिनांक 06.06.2026 को अनीश यादव, नन्हे लाल यादव, नारायण यादव, धर्मराज यादव, किशन उर्फ गोपाल, अर्पित यादव एवं पंकज पटेल उर्फ देवा पटेल के साथ मिलकर ओमप्रकाश यादव उर्फ भोथू यादव के साथ मारपीट की गई थी।
अभियुक्त प्रिन्स यादव द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त घटना के दौरान अनीश यादव के कहने पर उसके द्वारा फायर किया गया था।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. प्रिन्स यादव पुत्र दीनानाथ यादव, निवासी ग्राम चंगवार, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास :*
1. मु0अ0सं0-0360/2025, धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-0362/2025, धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस व 3(1)(ध), 3(1)(द), 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
3. मु0अ0सं0-0269/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
2. जय किशन उर्फ किशन कुमार उर्फ गोपाल पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम चंगवार, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।
आपराधिक इतिहास :
1. मु0अ0सं0-0210/2024, धारा 147/323/506 भा.दं.वि., थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-0360/2025, धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
3. मु0अ0सं0-0396/2025, धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
4. मु0अ0सं0-0171/2026, धारा 115(2)/191(2)/324(4)/351(2)/352 बीएनएस, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
5. मु0अ0सं0-0362/2025, धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)(ध), 3(1)(द), 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर।
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 राजीव कुमार सिंह, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठिराँव, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 रितेश कुमार, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
4. आरक्षी अनिल कुमार यादव, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
5. रि0का0 केशव, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
6. हे0का0 योगेन्द्र यादव, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
7. आरक्षी प्रकाश यादव, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी फूलपुर पुलिस द्वारा बरजी हत्याकांड में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त प्रिन्स यादव के कब्जे से देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस टीम ने पीड़िता को बहला-फुसला कर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार