•   Saturday, 22 Aug, 2026
Varanasi Police Station Chitaipur successfully solved a bicycle theft case arrested a habitual thief and recovered four stolen bicycles.

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभ्यस्त चोर को गिरफ्तार किया गया, चोरी की 4 साइकिलें बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभ्यस्त चोर को गिरफ्तार किया गया, चोरी की 4 साइकिलें बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0202/2026, धारा- 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2),317(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय, निवासी काशीपुर कुरहुआ, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को दिनांक 21.0.2026 को प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी गयी 04 साइकिल बरामद । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरण-  दिनांक 17.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा अपने घर के अंदर से उनकी JIYA LUXMI कम्पनी की पिंक रंग की लेडीज साइकिल चोरी होने के संबंध में थाना चितईपुर पर सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 0202/2026, धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

बरामदगी का विवरण:–
1. JIYA LUXMI लेडीज साइकिल (पिंक रंग) – वादिनी की चोरी गई साइकिल।
2. HERO NEXT RANGER साइकिल (ब्लैक/ब्लू)।
3. BSA RANGER साइकिल (लाल/सिल्वर)।
4. STRYDER RANGER साइकिल (ब्लू रंग)।

पंजीकृत मुकदमाः-  मु0अ0सं0- 0202/2026, धारा- 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

नाम,पता अभियुक्त– अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय, निवासी काशीपुर कुरहुआ, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण – 

1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 
2. म0उ0नि0 नियति जायसवाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 धर्मवीर चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 सूरज मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)