•   Saturday, 22 Aug, 2026
Varanasi Police Station Sigra Police Team arrested the wanted accused who lured and kidnapped the vi

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस टीम ने पीड़िता को बहला-फुसला कर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस टीम ने पीड़िता को बहला-फुसला कर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0366/2026, धारा- 137(2), 87, 351(2) बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ झबरा पुत्र स्वर्गीय अमित निवासी नदेसर पानी टंकी के पास थाना कैंट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को रेलवे लाइन की तरफ पुल के नीचे थाना क्षेत्र सिगरा से दिनांक 21/08/2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- गोलू उर्फ झबरा पुत्र स्वर्गीय अमित निवासी नदेसर पानी टंकी के पास थाना कैंट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष । 

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 0366/2026, धारा- 137(2), 87, 351(2) बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 21/08/2026,स्थान- रेलवे लाइन की तरफ पुल के नीचे थाना क्षेत्र सिगरा से ।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 
2. उ0नि0 रोहित त्रिपाठी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 
3. हे0का0 ओम प्रकाश यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. का0 अनिल कुमार पटेल थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)