•   Sunday, 02 Aug, 2026
Two motorcycle thieves arrested within 24 hours by Varanasi's Adampur police station and the stolen motorcycle was recovered.

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना आदमपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 134/2026, धारा- 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा- 317 (2) थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित दो नफर अभियुक्त 1. परदेशी कुमार पुत्र शिवबचन राम निवासी ग्रा० कुलहड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमुर बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष, 2. महेश कुमार पुत्र शिवबचन राम निवासी ग्रा० कुलहड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमुर बिहार, उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 31.07.2026 को राजघाट बसन्ता तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- वादी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 30/07/2026 की रात 10.30 बजे के करीब भैसासुर मन्दिर राजघाट के पास से उनकी बाइक नम्बर UP65BL4246 हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो चोरी हो गयी है उक्त के सम्बन्ध में थाना आदमपुर में मु0अ0सं0- 134/2026, धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317 (2) थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत किया गया।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 134/2026, धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा- 317 (2) थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

अभियुक्तगण का विवरणः-

1. परदेशी कुमार पुत्र शिवबचन राम निवासी ग्रा० कुलहड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमुर बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष ।

2. महेश कुमार पुत्र शिवबचन राम निवासी ग्रा० कुलहड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमुर बिहार, उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक- स्थान- राजघाट पिकेट बसन्ता तिराहे के पास थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी, गिरफ्तारी

का दिनांक-31.07.2026

बरामदगी का विवरणः- एक अदद मोटस साइकिल हीरो स्प्लेन्डर प्रो।

गिरफ्तार करने वाली टीमः -

1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रशान्त कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी आदमपुर थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 हरिशंकर सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 नरेन्द्र कुमार यादव, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

5. का0 वीरसेन सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. हे0का0 सुरज पाठक, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. हे0का0 संतोष वर्मा, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)