वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर उसके परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया।
दिनांक 29.10.2025 को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर आवेदिका द्वारा अपने पिता अरविन्द कुमार उम्र 50 वर्ष के गुम हो जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारम्भ की गयी। जाँचकर्ता उ0नि0 महेश मिश्रा थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी के अथक प्रयास से गुमशुदा व्यक्ति अरविन्द कुमार उपरोक्त को आज दिनांक 30.10.2025 को बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस के अथक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 महेश मिश्रा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
