•   Wednesday, 18 Nov, 2026
The Varanasi police team of Lanka police station arrested the auto driver in a police encounter for

वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा बीएचयू कैम्पस में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला आटो ड्राइवर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा बीएचयू कैम्पस में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला आटो ड्राइवर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने एवं महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेन्स की नीति अपनाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0583/2026, धारा- 75(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मैनुद्दीन पुत्र औरूद्दीन निवासी हाल पता नरायनपुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर, स्थायी पता मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 32 वर्ष को मेडिकल परीक्षण हेतु ले जाते समय अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मी हे0का0 जितेन्द्र कुमार को धक्का देकर उनकी सरकारी 09 एमएम पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया । उक्त प्रकरण में संबंधित धाराओं में मु0अ0सं0- 0584/2026, धारा- 109(1)/304(2)/317(2) बीएनएस व 7(b)/27(2) आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

घटना विवरणः-

 दिनांक 16.11.2026 को आवेदिका/वादिनी मुकदमा उपस्थित थाना हाजा आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत आटो ड्राइवर मैनुद्दीन पुत्र औरुद्दीन निवासी नरायनपुर अदलहाट मिर्जापुर द्वारा स्वंय के साथ हुए अश्लील हरकत के सम्बन्ध में थाना लंका पर मु0अ0सं0- 0583/2026, धारा- 75(2)  बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । 

दिनांक 17.11.2026 को उ0नि0 सौरभ तिवारी चौ0प्र0 बीएचयू मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र कुमार, हे0का0 अच्छेलाल के साथ मु0अ0सं0- 0583/2026, धारा- 75(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मैनुद्दीन पुत्र औरूद्दीन निवासी हाल पता नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर स्थायी पता मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल उम्र 32 वर्ष को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में दाखिल कर अत्यधिक नशे की हालत में प्रतीत होने की वजह से उसका मेडीकल कराने हेतु अपने प्राइवेट वाहन व फैंटम 44 सरकारी वाहन सं0 UP32FG0042 से सीएचसी दुर्गाकुण्ड जा रहे थे तभी अभियुक्त उपरोक्त ने रविन्द्रपुरी अस्सी नाले से कुछ दूर पहले पेशाब करने का बहाना बनाकर गाडी रोकने के लिए कहा तथा गाडी रूकते रूकते अभियुक्त ने हे0का0 जितेन्द्र कुमार को धकेलते हुए उनकी सरकारी पिस्टल को छीनकर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर छीनी गई सरकारी पिस्टल, 02 खोखा कारतूस व 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर बीएचयू भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पता- मैनुद्दीन पुत्र औरूद्दीन निवासी हाल पता नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर स्थायी पता मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल उम्र 32 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-  दिनांक 17.11.2026 को समय करीब 01.30 बजे, स्थान- रविन्द्रपुरी अस्सी नाला के पास से ।

विवरण बरामदगी- घटना प्रयुक्त एक अदद सरकारी पिस्टल 09 एमएम व 02 अदद खोखा कारतूस 09 एमएम एवं 04 अदद जिन्दा कारतूस पिस्टल की मैगजीन में लगा हुआ ।

पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 0584/2026 धारा 109(1)/304(2)/317(2) बीएनएस व 7(b)/27(2) आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि0 वाराणसी। 

2. मु0अ0सं0 0583/2026 अंतर्गत धारा 75(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मैनुद्दीन पुत्र औरूद्दीन निवासी हाल पता नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर स्थायी पता मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल उम्र 32 वर्ष 

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी बीएचयू, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 नवीन चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी नगवा, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।

4. हे0का0 जितेन्द्र कुमार, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।

5. हे0का0 अच्छेलाल, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।

6. का0 रवि यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 रामसुरेश, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त काशी जोन

कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)