•   Friday, 13 Nov, 2026
Varanasi Rajatalab police arrested one accused with illegal country liquor.

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर ग्राम कैथापुर बीरभानपुर स्थित बगीचे से अभियुक्त अनिल यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव, निवासी ग्राम सौरम, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्त के कब्जे से कुल 57 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) अवैध देशी शराब बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0-0211/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः–
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दुकान खुलने के निर्धारित समय से पहले देशी शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर चोरी-छिपे बेचता है तथा आज भी इसी उद्देश्य से आया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–
1. अनिल यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव, निवासी ग्राम सौरम, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 33 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः–
कुल 57 पाउच अवैध देशी शराब (200 एमएल प्रत्येक), विवरण निम्नवत है—
1. 23 पाउच विन्डीज लाईम (मसाला)।
2. 11 पाउच ग्लोबल गोल्ड जामुन फ्लेवर्ड।
3. 23 पाउच विन्डीज यू.पी.एम.एल. (मसाला)।

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः–

1. उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी कस्बा थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मो0 इमाम हसन, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 विवेक सिंह, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 सौरभ कुमार, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)