•   Friday, 13 Nov, 2026
Varanasi Ramnagar police arrested one wanted accused in a case related to assault and abuse etc.

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा मारपीट व गाली गलौज आदि से सम्बन्धित मामले में 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा मारपीट व गाली गलौज आदि से सम्बन्धित मामले में 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं आपराधिक घटनाओ में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस द्वारा दिनांक-12.11.2026 को अभियुक्त गोपाल पाल पुत्र रामदुलारे निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली औसत उम्र 27 वर्ष को डोमरी घाट थाना क्षेत्र रामनगर, वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण – दिनांक 05.11.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा थाना रामनगर पर लिखित सूचना दी गयी कि विपक्षीगण डबलू पाला उर्फ डब्बल व उसका छोटा भाई पुत्रगण अज्ञात व तीन अन्य व्यक्ति निवासीगण नि० सेमरा थाना मुगलसराय जिला चन्दौली द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को माँ- बहन की गालियाँ देते हुए लाठी डंडा से मारने लगे जिससे उसका भाई जमीन पर गर गया विपक्षीगण के मार पीट से उसके भाई को काफी गहरी चोटें आयी , इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर बी०एच०यू० में भर्ती कराया गया जिनकी सूचना के आधार पर थाना रामनगर पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी गोपाल पाल पुत्र रामदुलारे निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को डोमरी घाट थाना क्षेत्र रामनगर, वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- गोपाल पाल पुत्र रामदुलारे निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली औसत उम्र 27 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 12.11.2026 को, स्थान- डोमरी घाट थाना क्षेत्र रामनगर, वाराणसी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0285/2026 धारा 191(2)/115(2), 352,110 बीएनएस थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण – थाना रामनगर

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

3. का0 हिमांशु कुशवाहा थाना रामनगर कमि० वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)