पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनर्स का सम्मान
• पुलिस आयुक्त द्वारा 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों तथा 100 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर राम नारायण जी को विशेष सम्मान देते हुए अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
• पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर्स का अपने हाथों से सम्मान करना उनके लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की अमूल्य धरोहर
• पुलिस आयुक्त ने कहा कि आप सभी मेरे लिए ऊर्जा के स्रोत हैं। आपके अनुभव, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से ही पुलिस विभाग आज इस मुकाम तक पहुंचा है।
• आपके सेवाकाल में डकैती, अपहरण, नक्सलवाद जैसी गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिसिंग की गई और कठिन चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना किया गया।
• आज पुलिसिंग का स्वरूप बदल गया है तथा लगभग 90 प्रतिशत पुलिसिंग टेक्नोलॉजी आधारित हो गई है, लेकिन आपके अनुभव एवं कार्य के प्रति समर्पण का महत्व सदैव बना रहेगा।
पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश
• पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
• मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों एवं अन्य कल्याणकारी प्रकरणों के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस स्तर पर पेंशनर्स से संबंधित कोई भी फाइल दो सप्ताह से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए।
• ऑनलाइन मेडिकल बिल एवं अन्य प्रपत्रों को भरने तथा संबंधित कार्यों में सुविधा प्रदान करने हेतु पुलिस पेंशनर्स कार्यालय में एक कंप्यूटर एवं एक ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए।
• डाक के आदान-प्रदान एवं अन्य कार्यालयीय कार्यों की सुविधा के लिए एक होमगार्ड नियुक्त करने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया आभार
• पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सूर्यबली सिंह ने पुलिस आयुक्त द्वारा पेंशनर्स की मांगों एवं समस्याओं पर सकारात्मक पहल करते हुए उनके निस्तारण हेतु दिए गए निर्देशों की सराहना की।
• उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांगों पर पुलिस आयुक्त महोदय ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की है, जिसके लिए सभी पेंशनर्स आभारी हैं।
पेंशनर्स के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता
• पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
• उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति उनके अमूल्य योगदान, सेवाभाव एवं समर्पण के लिए सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं का सम्मान करना विभाग की जिम्मेदारी है। उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया, वहीं 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके श्री राम नारायण जी के पास स्वयं पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स को पुलिस विभाग की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं समर्पण से ही विभाग आज इस मुकाम तक पहुंचा है। उन्होंने पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए मेडिकल बिल एवं अन्य प्रकरणों की कोई भी फाइल पुलिस स्तर पर दो सप्ताह से अधिक लंबित न रखने, पेंशनर्स कार्यालय में कंप्यूटर एवं ऑपरेटर की व्यवस्था तथा डाक आदान-प्रदान हेतु होमगार्ड नियुक्त करने के निर्देश दिए।
एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने पुलिस आयुक्त महोदय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत भट्नागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जंगबहादुर यादव, पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष रिटायर्ड डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित