मंडलायुक्त ने कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड का निरीक्षण किया,निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य कैंट पर ट्रैफिक स्मूथ करने तथा जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने को था
वाराणसी/दिनांक: 30 नवम्बर 2025 (सूचना विभाग)
मंडलायुक्त ने कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड का निरीक्षण किया,निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य कैंट पर ट्रैफिक स्मूथ करने तथा जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने को था
वाराणसी:- मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल व स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता के साथ कैंट स्थित मॉल गोदाम रोड व आसपास के क्षेत्रों का बृहद निरीक्षण किया।
निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य कैंट स्टेशन के सामने ट्रैफिक स्मूथ करने ताकि अनावश्यक लगने वाले जाम से मुक्ति मिले और सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन सुनिश्चित हो सके।
मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि सड़क पर अनावश्यक ऑटो नहीं खड़े होने पाए तथा बाई तरफ रेलवे की बाउंड्री के अंदर पहले से बने रास्ते से होकर जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम की जमीनों से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने तथा रेलवे के विस्तार आदि कार्यों को लेकर था।
मंडलायुक्त द्वारा शेल्टर होम सहित आसपास के क्षेत्रों का बृहद स्तर पर निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये गए। अधिकारियों द्वारा फ्लाईओवर के नीचे होने वाले सुंदरीकरण कार्यों को भी देखा गया तथा उक्त के संबंध में चर्चा की गयी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता समेत नगर निगम, रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरटीसी में लिया गया क्लास, प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के बारे में दी विस्तृत जानकारी
