•   Thursday, 02 Apr, 2026
Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal visited and inspected in view of the f

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के साथ देव दीपावली पर्व के दौरान वीआईपी अतिथियों के आगमन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, नौका संचालन, सुगम यातायात तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न घाटों का भ्रमण कर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा बोट से गंगा नदी के किनारे सभी प्रमुख घाटों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।

इस दौरान नमो घाट पर वीआईपी अतिथियों के आगमन हेतु की गई तैयारियों एवं पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में विभिन्न घाटों पर होने वाले दीपोत्सव, लेजर शो, आतिशबाजी आदि कार्यक्रमों हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये।

देव दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत सभी प्रमुख घाटों पर सुदृढ़ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। प्रवेश एवं निकास मार्गों पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गंगा घाट क्षेत्र को पूर्णतः नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से ड्रोन एवं अन्य उड़ने वाले यंत्रों के संचालन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गंगा नदी में संचालित सभी नावों में निर्धारित सवारी सीमा, लाइफ जैकेट के अनिवार्य उपयोग तथा अनुभवी नाविकों द्वारा संचालन सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

गंगा नदी क्षेत्र में सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए फ्लोटिंग डिवाइडर्स लगाए गए हैं, जिनसे नौकाओं के आवागमन मार्ग को पृथक किया गया है। इसके पूर्ण अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं गोताखोर दलों की तैनाती सभी प्रमुख घाटों एवं गंगा जल क्षेत्र में की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

प्रत्येक घाट पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करते हुए डीएफएमडी (Door Frame Metal Detector) स्थापित किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त द्वारा इन उपकरणों की कार्यप्रणाली का परीक्षण कर उनकी सतत कार्यशीलता एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर प्रभावी बनी रहे।

निगरानी के दृष्टिगत स्थापित वॉच टावरों पर तैनात पुलिस कर्मियों को पी.ए. सिस्टम के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात क्यूआरटी (Quick Response Team) के पुलिस बल को सतर्क रहकर तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

देव दीपावली पर्व के दौरान अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए सभी घाटों एवं प्रमुख स्थलों पर फायर टेंडर, मोटर बोट व फायर टीम की तैनाती की गई है। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का पूर्व परीक्षण कर सभी टीमों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 05.11.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक यातायात श्री ए. सतीश गणेश के साथ देव दीपावली पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वीआईपी आगमन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, नौका संचालन, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता पर विशेष बल दिया गया। पुलिस आयुक्त ने नौका से गंगा तट के प्रमुख घाटों, नमो घाट की पार्किंग व्यवस्था तथा दीपोत्सव, लेजर शो व आतिशबाजी की तैयारियों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, डीएफएमडी, फ्लोटिंग डिवाइडर्स तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोर दलों की तैनाती की गई है। 

गंगा घाट क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित कर ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

सभी नावों में सुरक्षा मानकों जैसे लाइफ जैकेट और अनुभवी नाविकों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वॉच टावरों, क्यूआरटी टीमों एवं फायर टेंडरों की तैनाती कर सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि देव दीपावली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

 

 

सोशल मीडिया सेल

 पुलिस आयुक्त,

    वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)