वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत चेकिंग के दौरान थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 494/2025 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त सूरज गौड़ पुत्र सत्य प्रकाश गौड़ निवासी ग्राम सगहट थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 24.11.2025 को समय 02.25 बजे गंगापुर मोड़ थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त से बरामदशुदा मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया कि मैने यह मोटरसाइकिल दिनांक 21.11.2025 को बीएचयू से चुराया था, जिसे बेचने कि के लिये लेकर जा रहा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सूरज गौड़ पुत्र सत्य प्रकाश गौड़ निवासी ग्राम सगहट थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
गंगापुर मोड़ थाना रोहनिया वाराणसी से, दिनांक 24.11.2025 को समय 02.25 बजे
बरामदगी का विवरण-
01 अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या BR 32 AJ6149 बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0348/2025 धारा-317 (2) बीएनएस थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, का0 अजय गुप्ता व का० रतनलाल गौड़ थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरटीसी में लिया गया क्लास, प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के बारे में दी विस्तृत जानकारी
