वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 10 मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 10 मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व गुमशुदा व्यक्तिओं / वस्तुओं हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.11.2025 को CEIR पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर विभिन्न कंपनियों के गुम हुए कुल 10 मोबाइल बरामद किया गया। दिनांक 30.11.2025 व्याप्त मोबाइलों के मोबाइल स्वामियों को थाना लंका पर बुलाकर सभी को उनका मोबाइल सुपुर्द किया गया।
वर्तमान परिपेक्ष्य में मोबाइल गुम होने पर कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी थाना पर मोबाइल बिल के साथ अपना शिकायत दर्ज करवा सकते है तथा https://www.ceir.gov.in/ पर जाकर अपने गुम हुये मोबाइल के सम्बन्ध में मोबाइल बिल व पुलिस शिकायत प्रति को अपलोड करते हुए शिकायत दर्ज कर सकते है, जिससे गुम हुये मोबाइल में पुनः दूसरी सिम लगाने पर उसकी जानकारी सम्बन्धित शिकायतकर्ता व सम्बन्धित थाना को CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।
बरामदगी का विवरण- विभिन्न कंपनियों के कुल 10 मोबाइल फोन (REALME sky blue, REALME, Redmi, VIVO dark blue, Samsung, Samsung galaxy a12, Tecno, VIVO narzo, VIVO T2, VIVO T2)
बरामदगी करने वाली टीम का विवरण: -
1. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।
2.उ0नि0 नीरज कुमार थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।
3. कं0ऑ0 वरुण कुमार सिंह थाना लंका कमि० वाराणसी।
3. का0 चन्दन सिंह थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
