एसओजी वाराणसी की संयुक्त टीम की तत्परता से वाराणसी थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैथोर में अज्ञात महिला की हत्या की घटना का त्वरित अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
एसओजी वाराणसी की संयुक्त टीम की तत्परता से वाराणसी थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैथोर में अज्ञात महिला की हत्या की घटना का त्वरित अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, हत्या/लूट की घटनाओ के अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर व एसओजी कमि० वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 496/2025 धारा 103, 238 बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमि० वाराणसी का सफल अनावरण करते हुए घटना उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा पुत्र नरमा मिश्रा निवासी - ग्राम सोनबरसा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 22.12.2025 समय 11.10 बजे महमूदपुर मोड़ थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मफलर, सीमेंटेड ईट तथा एक अदद मोबाइल फोन व आटो बरामद हुआ। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा 25,000/- रू0 पुरस्कार की घोषणा की गयी ।
घटना का विवरण -
कल दिनांक 21.12.2025 को थाना चोलापुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कैथोर अन्तर्गत एक 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है जिसका सिर ईट या पत्थर से कुचल दिया गया है उक्त सम्बन्ध में ग्राम प्रधान मोहनदासपुर द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर थाना चोलापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष चोलापुर द्वारा संपादित की जा रही है।
पछताछ का विवरण -
अभियुक्त प्रदीप मिश्रा से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मेरी शादी लक्ष्मी मिश्रा के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। मुझे शक था कि मेरी पत्नी का किसी और से सम्बन्ध है व उससे बात करती थी मेरे मना करने पर मुझसे झगड़ा करती थी। पिछले कुछ दिनों से मेरी पत्नी काफी लड़ाई झगड़ा कर रही थी, मैं काफी परेशान हो गया था, बस इसी खुन्नस में मेरे दिमाग में अपनी पत्नी को मारने का इरादा बन गया। दिनांक 19.12.2025 को मै अपनी पत्नी को लेकर अपनी बहन के ससुराल ग्राम अहिरौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर आया था, मेरी बहन के घर पर भी रात में जब हम लोग खाना खा लिये थे तो मेरी पत्नी मुझसे जोर जोर से चिल्लाकर गाली गलौज करते हुये लड़ने लगी, मुझे बहुत क्रोध आया तो मैने उसे शान्त कराया, फिर उसने मुझसे बाहर ले चलकर चाय पिलाने के लिये बोला तो मै समय करीब रात 11.00 बजे अपने आटो में बैठाकर उसे चाय पिलाने और घर वापस चलने के बहाने से दानगंज की तरफ आया और मेरे दिमाग में मेरी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान आया तब उसे लेकर हाइवे से कैथोर गांव की तरफ मुड़ गया फिर रास्ते में एक घर के बाहर से सीमेन्ट लगा हुआ ईट उठा कर आटो में रखा और कैथोर जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर आटो रोककर अपने मफलर से अपनी पत्नी का गला घोट दिया, मेरी पत्नी का शरीर शिथिल पड़ गया। फिर मैंने पत्नी के शव को अपनी आटो रखकर चोलापुर के ग्राम कैथोर मोहनदासपुर गया और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को आटो में रखे ईंट से कुचल दिया व उस ईट को झाड़ में फेंक दिया तथा पत्नी के शव को घसीट कर पास में लगे सूखे बाजरे के ढेर में छिपा दिया। फिर मैं वहा से अपनी बहन के घर वापस चला गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-
प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा पुत्र नरमा मिश्रा निवासी ग्राम सोनबरसा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-
दिनांक 22.12.2025 समय 11.10 बजे, महमूदपुर मोड़ थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से।
बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त मफलर, सीमेंटेड ईट, एक अदद मोबाइल फोन व आटो बरामद।
संबंधित अभियोग/आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 496/2025 धारा 103, 238 बी0एन0एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
2.मु0अ0स0 0031/2021 धारा 323, 504, 506 भा०द०वि० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
3. मु0अ0स0 0396/2023 धारा 308, 323, 325, 504, 506 भादवि थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
4. मु0अ0स0 0081/2004 धारा 392 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
5. मु0अ0स0 0087/2004 धारा 379 भा०द०वि० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी ।
6. मु0अ0स0 0089/2004 धारा 379 भा०द०वि० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी ।
7. मु0अ0स0 0023/2004 धारा 307, 504 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दीपक कुमार, उ0नि0 पवन कुमार राय, उ०नि० अनिल सिंह, हे0का0 कौशल कुमार, का० अमित सिंह, का0 विकास कुमार, का० आदित्य व का० जितेन्द्र सरोज थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
2. एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह व एसओजी टीम।
रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरटीसी में लिया गया क्लास, प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के बारे में दी विस्तृत जानकारी
