•   Saturday, 28 Mar, 2026
The accused of district banishment was arrested by the police team of Varanasi Police Station Bhelup

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जिला बदर का अभियुक्त को गिफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जिला बदर का अभियुक्त को गिफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं/ वारंटी / वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 72/2025 सरकार बनाम ओम यादव पुत्र स्व० अशोक यादव निवासी B-13/169 चौकी घाट सोनारपुरा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 26 वर्ष अन्तर्गत धारा 3(1) उम्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 में दिनांक 16/02/2026 से 03 माह हेतु जिला बदर किया गया है। जिसके आदेश की तामिला दिनांक 24/02/2026 को बजातखास कराया गया था। अभियुक्त उपरोक्त जिला बदर की अवधि में मा० न्यायालय की आदेशों का उल्लघंन करते हुये अपने घर पर लुक छिप कर रहा था। 
जिसे दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार करते हुए थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0- 173/2026 धारा- 3/10 उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी कर थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ओम यादव पुत्र स्व० अशोक यादव निवासी B-13/169 चौकी घाट सोनारपुरा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 26 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

3. कां० सुनील सरोज थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

4. कां0 रंजीत कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)