वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फायरिंग के मामले में वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फायरिंग के मामले में वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली में पंजीकृत मु०अ०सं०-80/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) वीएनएस व 3/25/27 आर्मस एक्ट से संबधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे, एसबीआई बैंक श्याम बाजार के सामने वाद विवाद पर एक व्यक्ति द्वारा असलाहे से फायरिंग की सूचना पर वादी मुकदमा के लिखित तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0- 80/2026, धारा 109 (1), 115(2), 352, 351 (3) बीएनएस व 3/25/27 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया जिसके बाद उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछः - अभियुक्त ने पूछताछ करते समय बताया कि गाड़ी की पार्किंग को लेकर वाद विवाद हो गया था तैश मे आकर मैने उसके ऊपर फायरिंग कर दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- मोनू सिंह यादव उर्फ मोन्टू यादव पुत्र गोरख सिंह यादव निवासी ग्राम भैरवपुर ऊचौली थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 29 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः थाना कोतवाली परिसर समय करीब 20.30 बजे
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद दो नाली 12 बोर
2. फायर किया गया 01 अदद खोखा कारतूस
3. 05 अदद जिन्दा कारतूस मय कारतूस बेल्ट (कारतूस बेल्ट मे लगे हुए है)
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० कोतवाली थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 राजकुमार चौकी प्रभारी गायघाट, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 विकेश कुमार, कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 अरुण कुमार व्यास, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
