वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के प्रकरण में वाहन स्वामी गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के प्रकरण में वाहन स्वामी गिरफ्तार
थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गो-तस्करी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 219/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त रामलखन गुप्ता पुत्र श्यामजी गुप्ता, निवासी कटरिया, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.06.2025 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा हाईवे के पास से एक चार पहिया वाहन (महिंद्रा बोलेरो, वाहन संख्या UP65JT0867) को रोककर वाहन चालक लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। उक्त वाहन से 07 राशि गोवंश (04 सांड व 03 गाय) बरामद किए गए थे।
पूछताछ विवरण:-
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त रामलखन गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी अरविन्द कुमार पुत्र सुरदर्शन राम, निवासी ग्राम कांटा, थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली तथा लवकुश गुप्ता के साथ मिलकर गो-तस्करी का कार्य करता है। उसने स्वीकार किया कि दिनांक 25.06.2025 को उसके ही वाहन से गोवंश की तस्करी की जा रही थी। घटना वाले दिन लवकुश गुप्ता द्वारा उक्त वाहन में गोवंश लादकर जलालपुर, जनपद जौनपुर से बिहार ले जाया जा रहा था, जहां से गोवंश को कंटेनर में लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजा जाना था। लेकिन मार्ग में पुलिस द्वारा वाहन सहित लवकुश गुप्ता को पकड़ लिया गया। आज उक्त वाहन को देखने आया था, उसी दौरान पुलिस द्वारा उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त,
गोमती-जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक MLC निर्वाचन-2026” को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण—त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीमित प्रवेश, सघन चेकिंग एवं CCTV से होगी निगरानी
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा 9.13 ग्राम हेरोइन व हेरोइन बिक्री के ₹1880/- नकद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार