•   Saturday, 04 Jul, 2026
Varanasi police team from Lohta police station arrested Kaushal Rao a 25 000 rupees reward accused who was absconding in a rape case.

वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे पचीस हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त कौशल राव को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे पचीस हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त कौशल राव को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0193/2026 धारा 115(2),352,333,324(4), 64,351 (3) बी0एन०एस० थाना लोहता कमि० वाराणसी से सम्बन्धित फरार 25,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त कौशल राव पुत्र भीम राव निवासी ग्राम कोरौता थाना लोहता कमि० वाराणसी को दिनांक 04.07.2026 को समय करीब 10.15 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत सिटकवा बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। 
उक्त सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.06.2026 को अभियुक्त कौशल राव पुत्र भीम राव निवासी ग्राम कोरौता

थाना लोहता कमि० वाराणसी द्वारा दिनांक 15.06.2026 को समय 23.30 बजे वादिनी के घर में घुसकर वादिनी व वादिनी के परिवार को गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना, वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी करना, जहर पिला देना एवं हाथ का नस काट देने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा थाना लोहता पर सुसंगत धाराओ में पंजीकृत कराया गया था। 
जिसके पश्चात् अभियुक्त कौशल राव पुत्र भीम राव उपरोक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी का काफी समय से प्रयास किया जा रहा था व उच्चाधिकारीगणों द्वारा 25 हजार रु० का इनाम भी गिरफ्तारी हेतु घोषित किया गया था। 
जिसकी अनुपालन कार्यवाही के दौरान फरार इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

कौशल राव पुत्र भीम राव निवासी ग्राम कोरौता थाना लोहता कमि० वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत सिटकवा बाबा मंदिर के पास से दिनांक 04.07.2026 समय करीब 10.15 बजे ।

इनाम की राशि - 25,000/- रूपये।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-

1. 0193/2026 धारा 115 (2), 352,333,324 (4), 64,351 (3) बी0एन0एस० थाना लोहता कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमि० वाराणसी।

2. व0उ0नि0 राजदर्पण तिवारी थाना लोहता कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 कौशल कुमार सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार यादव थाना लोहता कमि० वाराणसी।

5. का0 ऋषिकेष राय थाना लोहता कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)