वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा अवैध रूप से नाजायज हेरोइन 09 ग्राम की खरीद-बिक्री कर रहे 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा अवैध रूप से नाजायज हेरोइन 09 ग्राम की खरीद-बिक्री कर रहे 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.07.2026 को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रुप से नाजायज हीरोइन (09 ग्राम) की खरीद-बिक्री कर रहे अभियुक्तगण
01. श्रीप्रकाश उपाध्याय पुत्र रघुवन्त उपाध्याय निवासी ग्रा० कोधरी पोस्ट-दरौली थाना भभूआ जिला कैमुर भभूआ विहार उम्र करीब 35 वर्ष,
02. मनोज चौरसिया पुत्र नन्द लाल चौरसिया निवासी ग्रामसभा छित्तूपुर शिवराज नगर कालोनी थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष,
03. सुनैना मौर्या पत्नी दाहो मौर्या निवासी शिवाजी नगर कालोनी सामने घाट लंका वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष को शिवाजी नगर कालोनी छित्तूपुर सामनेघाट लंका से गिरफ्तार किया गया।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना विवरण- दिनांक 04.07.2026 को थाना लंका पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों आदि पर चेकिंग करते हुए क्षेत्र मे मामूर होकर सामने घाट से मदरवा होते हुए संदिग्ध जगहों पर पुलिस बल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी कि शिवाजी नगर कालोनी छित्तूपुर सामने घाट लंका वाराणसी की बड़ी फील्ड पर एक खंडहर के पास खड़े हुए दो संदिग्ध व्यक्ति व एक महिला दिखाई दी। जैसे ही पुलिस बल को अपनी तरफ आते देखा तो सकपका कर तेज कदमों से चलने लगे, जब पुलिस बल द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो भागने का प्रयास करने लगे तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली कर घेरघार कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ का विवरण- पकड़े गये अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो अभियुक्त श्रीप्रकाश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि मैं और मेरे साथ के मनोज चौरसिया दोनों लोग इस महिला से हेरोइन खरीदकर ले जाते हैं और उसकी पुड़िया बनाकर बेच देते है, हम लोग वही लेने के लिये आए हुए थे और आप लोगों को देखकर डर गये इस लिये तेज कदमों से भागने लगे। तभी आप लोगों ने हमे गिरफ्तार कर लिया।
पंजीकृत अभियोग विवरण - मु0अ0सं0-0317/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. श्रीप्रकाश उपाध्याय पुत्र रघुवन्त उपाध्याय निवासी ग्रा० कोधरी पोस्ट-दरौली थाना भभूआ जिला कैमुर भभूआ विहार उम्र करीब 35 वर्ष,
02. मनोज चौरसिया पुत्र नन्द लाल चौरसिया निवासी ग्रामसभा छित्तूपुर शिवराज नगर कालोनी थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष,
03. 01 अभियुक्ता उम्र करीब 48 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 04.07.2026 को, स्थान- शिवाजी नगर कालोनी छित्तूपुर सामनेघाट लंका, कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राज कुमार, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नगवां, थाना लंका, कमिश्ररेट वाराणसी।
3. उ0नि0 स्वप्निल सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0उ0नि0 नेहा, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 बृजेश ठाकुर, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. म0का0 किरन कुमारी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 हृदय कुमार, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. का० आशीष तिवारी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
9. का० कमल यादव, थाना लंका, कमिश्ररेट वाराणसी।
10. का0 पवन कुमार, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
11. का0 सूरज सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
12. का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
13. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
14. का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा अवैध रूप से नाजायज हेरोइन 09 ग्राम की खरीद-बिक्री कर रहे 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार